बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास, 24 स्थलों पर कराए गए कटाव रोधी कार्य

पटना:-बिहार सरकार का जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ के खतरों को ध्यान में रखते हुए राज्य के संवेदनशील इलाकों में निरंतर सतर्कता और पूर्व तैयारियों के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सहरसा जिले के विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों में कुल 24 स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सक्रिय रूप से संपन्न कराए गए हैं।           इन कार्यों में पश्चिमी कोसी तटबंध (WKE) पर घोघरडीहा के नीचे स्थित किलोमीटर 48.397 पर स्पर तथा अपस्ट्रीम लूप के पास संरचना सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्वी कोसी तटबंध (EKE) पर स्पर की मरम्मत की गई है। इसी तटबंध पर कटाव रोधी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। साथ ही पुराने तटबंध के कट एंड पॉइंट की मरम्मत कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी तटबंधों की मजबूती हेतु आवश्यक कार्य कराए गए हैं ताकि बाढ़ के समय जन-जीवन और खेती योग्य भूमि को संभावित नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com