मोहन बागान फुटबॉल टीम के महान खिलाड़ी सहरसा निवासी वाचस्पति झा ने लिया अंतिम सांस, इलाके में शोक की लहर

प्रसिद्ध महिषी स्थित श्री उग्रतारा मंदिर न्यास समिति के भी बने थे संस्थापक सदस्य

सहरसा:-भागलपुर विश्वविद्यालय के फुटबॉल टीम के कप्तान से खेल की पारी का शुरुआत कर देश के प्रसिद्ध मोहन बागान टीम के खिलाड़ी और सहरसा जिले के महिषी गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक वाचस्पति झा ने अंतिम सांस ली थी। उनके निधन से इलाके और जिले में शोक दिखी। वे शिक्षाविद के साथ साथ समाजसेवी, समग्र ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सदस्य, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका में रहनेवाले थे।                           वे महिषी गांव स्थित प्रसिद्ध श्री उग्रतारा मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सदस्य बने। जिनका पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान 80 वर्ष की उम्र में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया है। वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी और विशिष्ट थे। बीते 1 जुलाई को अपने 81 वें जन्मदिवस के दिन को ही उनकी मृत्यु हुई थी। इससे महात्मा बुद्ध और योगीराज लक्ष्मीनाथ गोसाईं ही अपने अवतरण दिवस के दिन ही शरीर त्याग किए थे। अपने 80 वर्ष के जीवन यात्रा में काफी सफलताएं अर्जित की थी। एक अति मेधावी छात्र से विद्वान विज्ञान शिक्षक और कुशल प्रशासक की भूमिका भी निभाया था। फिर भागलपुर विश्वविद्यालय के फुटबॉल टीम के कप्तान से मोहन बागान के खिलाड़ी की भूमिका तक पहुंचे थे। एक अति विनम्र आज्ञाकारी कर्तव्यनिष्ठ पुत्र, स्नेही भाई, सहृदय किंतु अनुशासन पसंद पिता और सहज सरल पितामह और मातामह की भूमिका, परिवार से प्यार करनेवाले से गांव पर जान न्यौछावर करनेवाले, सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए रहे थे। वे अत्यंत सहज, सरल, सौम्य, निश्छल, निष्कलंक और विनीत थे। जब 1990 में ब्राह्मण महासभा के प्रमंडलीय संयोजक चुने गए थे। फिर श्री उग्रतारा मंदिर न्यास समिति, महिषी के सशक्त संस्थापक सदस्य थे।           उससे पूर्व वर्ष 1974 से 1983 तक वे लगातार पारिवारिक काली पूजा के अवसर पर महिषी में बहुदिवसीय विविध कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। उनके निधन पर डॉ. रामचैत्नय धीरज, किसलय कृष्ण, कुमार विक्रमादित्य, दिलीप कुमार चौधरी, मदनमोहन ठाकुर, श्रीकृष्ण झा, प्रतिभा चौधरी, अमित आनंद, उमाशंकर खां, पारस कुमार झा, सुमन समाज, शैलेन्द्र शैली, विमलकांत झा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डब्बू मिश्र, माधव मिश्र, मुख्तार आलम, प्रभात रंजन, मधुकांत झा, संजीव कश्यप, रामकुमार सिंह, सुभाष चंद्र झा, डॉ. मनोज कुमार ठाकुर, डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित अन्य लोगों नें अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर श्रदा सुमन अर्पित किया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com