कोसी नदी बांध पर बना लूप टूटा, कई गांव के खेतों में घुसा पानी

– मूंग और धान की फसल हुई बर्बाद
– ग्रामीणों ने जन सहयोग से मिट्टी डालकर लूप को किया बंद
– खतरा अभी भी बरकरार
– जिला प्रशासन भी लूप बंद करने को लेकर है सजग
– काम नहीं हुआ अब तक शुरू

सहरसा:-जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के कुंदह और बड़वाही गांव के बीच कोसी नदी बांध पर बना लूप नदी के कटाव से 80 से 90 मीटर की लंबाई में टूट गया है। बुधवार की दोपहर लूप के टूटने से आसपास के कई गांव की खेतों में पानी भर गया है। जिससे जहां कई गांव में बाढ़ की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन गई है। साथ ही खेतों में लगी मूंग और धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।           लूप के टूटने की सूचना के बाद आसपास के कई गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे। फिर ट्रैक्टर मंगवाई गई। जिसके बाद जन सहयोग से ट्रैक्टर से मिट्टी लाकर लूप को बांधने का प्रयास किया गया। देर शाम तक लूप को बंद दिया गया था। लेकिन कच्ची मिट्टी से बांधी गई लूप कब तक कोसी नदी के तूफान को संभाल पाएगी। इससे ग्रामीण चिंतित दिखे। ग्रामीणों का कहना था कि जिओ बैंग या एचसीआर बैग से लूप को बांधने पर ही लूप बच पाएगा। नहीं तो फिर लूप के टूटने की संभावना बनी रहेगी। ग्रामीणों ने आगे बताया कि लूप के टूटने से आसपास के कई गांव के खेतों में लगी फसल बर्बाद हो चुकी है। अब गांव में भी बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।           जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई थी। जिला प्रशासन ने लूप को दुरुस्त करने का निर्देश भी निर्गत किया है। लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों को चिंता हो रही थी। ग्रामीण कामेश्वर यादव, अनवर आलम, अशफाक अहमद सहित अन्य लोगों ने जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए तुरंत इस पर कार्रवाई की मांग रखी थी। लूप के कटने के बाद कोसी नदी का पानी तेजी से खेतों में फैल रहा था। किन गांव के खेत में घुसा पानी:-लोगों ने बताया कि पानी का बहाव से कुंदह गांव, कोड़ा टोला, रहमतगंज गांव, भेलाही गांव, बलिया सिमर गांव की ओर फैलने लगा है।            जिससे स्थानीय ग्रामीणों के बीच भय का माहौल हो गया था। हालांकि ग्रामीणों की सूझ बूझ औऱ तत्परता से मिट्टी डालकर किसी तरह लूप के कटाव को भर दिया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com