40 हजार रुपए घूस लेते निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी

– मत्स्य विभाग के कार्यालय में ले रहे थे घुस
– निगरानी विभाग ने रंगे हाथ चैंबर से ही गिरफ्तार
ले गई पटना, होगी बड़ी कार्रवाई

सहरसा:-गुरुवार को पटना से सहरसा पहुंची निगरानी अन्वेषण विभाग की टीम अचानक कचहरी के निकट स्थित जिला मत्स्य कार्यालय पहुंची। जहां चेंबर में ही मत्स्य पालक से 40 हजार रुपए की घूस लेते जिला मत्स्य पदाधिकारी सह जिला कार्यपालक पदाधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें अपने साथ पटना लेकर निकल गई।            जिला मत्स्य पदाधिकारी पर पिछले दिनों पटना स्थित निगरानी अन्वेषण विभाग में परिवार वाद दायर किया गया था। जिसमें जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र के बनगांव निवासी टुन्ना मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मत्स्य परियोजना के तहत जिंदा मछली पालन केंद्र के निर्माण में सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के बदले 20% का कमीशन जिला मत्स्य पदाधिकारी सह जिला कार्यपालक पदाधिकारी सुबोध कुमार मांग रहे हैं। जिन्हें देने में असमर्थकता व्यक्त करने पर सब्सिडी की राशि रोक लेने की धमकी दी गई थी। जिसकी शिकायत पटना के निगरानी अन्वेषण विभाग में दिया गया था। परिवार वाद दायर होने के बाद इसकी पहले जांच पड़ताल की गई थी। कई राउंड में हुई जांच में पीड़ित की शिकायत सत्य पाई गई थी।जिसके बाद गुरुवार 3 जुलाई को पटना की निगरानी अन्वेषण विभाग के डीएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में टीम सहरसा पहुंची थी। जहां पीड़ित टुन्ना मिश्रा के रुपए पर अपनी पहचान लगाकर उन्हें घूस देने जिला मत्स्य पदाधिकारी के निकट भेजा गया था। फिर जैसे ही जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार ने पीड़ित से 40 हजार रुपए की घूस को रिसीव कर अपने पास रखा। वैसे ही निगरानी अन्वेषण विभाग की टीम उनके चेंबर में घुसी। उन्हें रंगे हाथ पकड़ा और 40 हजार की रकम को वापस बरामद किया। जिसके बाद पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें अपने साथ पटना लेकर निकल गई। क्या कहते हैं पीड़ित:-पीड़ित टुन्ना मिश्रा ने बताया कि वे प्रधानमंत्री मत्स्य परियोजना के तहत जिंदा मछली केंद्र का निर्माण किया था। जिसमें एनबी 50% होने के बावजूद जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार द्वारा 20% की कमीशन मांग की गई थी। कमीशन नहीं देने पर अनुदान निर्गत नहीं करने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत निगरानी विभाग को की थी। फिर निगरानी विभाग के निर्देश पर उन्होंने सुबोध कुमार से बात कर 40 हजार में सौदा तय हुआ। आज वे उन्हें उक्त रकम को सुपुर्द किया गया था। इसी दौरान निगरानी विभाग ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था।          क्या कहते हैं निगरानी विभाग:-पटना से पहुंचे निगरानी विभाग के डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि सहरसा के बनगांव निवासी टुन्ना मिश्रा के शिकायत पर परिवारवाद दायर किया गया था। जिसमें उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी पर प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत बिक्री केंद्र खोलने के लिए सब्सिडी निर्गत करने के नाम पर 40000 की घूस मांगने का आरोप लगाया था। प्राथमिक प्रक्रिया में शिकायत सत्य पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें 40 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com