हाथीपांव से पीड़ित 47 मरीजों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

सासाराम:- सासाराम सदर अस्पताल में मंगलवार को विशेष कैंप का आयोजन कर हाथीपांव से पीड़ित 47 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अब इन लोगों को 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोगों की तरह सरकार की तरफ से दी जाने वाली योजनाओं का लाभ मिलेगा। उसके लिए उन्हें यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी (यू डी आई डी) कार्ड जारी किया जाएगा। रोहतास के विभिन्न प्रखंडों से हाथीपांव से पीड़ित कुल 70 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 47 लोग ही मंगलवार को विशेष कैंप में पहुंच पाए। डॉक्टर बृजेश कुमार एवं डॉ शाहबाज ने हाथीपांव से पीड़ित मरीजों की जांच की।                पीड़ित मरीजों की हो रही पहचान:-जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आसित रंजन ने बताया कि हाथीपांव एक गंभीर बीमारी है और इससे निपटने के लिए सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों की पहचान कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले में अब तक 67 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि हाथी पांव के साथ-साथ हाइड्रोसील बीमारी से पीड़ित लोगों की भी पहचान की जा रही है। नये मरीजों की खोज जारी:-पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीड (संचारी रोग) हेमंत कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंड में हाथीपांव से पीड़ित मरीजों की लाइन लिस्टिंग की जा रही है और जिला फाइलेरिया उन्मूलन विभाग के सहयोग से उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाथीपांव से पीड़ित मरीजों को एमएमडीपी किट के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।                              पिरामल स्वास्थ्य की प्रोग्राम मैनेजर पल्लवी बोस ने बताया कि प्रखंड स्तर पर बीसीएम के साथ विशेष बैठक कर इस बीमारी के उन्मूलन पर चर्चा की जायेगी। इस मौके पर पिरामल स्वास्थ्य के कृष्ण कांत चौबे, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी जय प्रकाश गौतम, रौशन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com