25 हजार का इनामी, वांछित, कुख्यात और फरार अपराधकर्मी गिरफ्तार

– दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पुलिस टीम के सहयोग से बनगांव थाना अध्यक्ष ने की गिरफ्तारी
– 10 से अधिक मामले हैं दर्ज
– कनरिया और बनगांव में दर्ज मामले में हैं वांछित

सहरसा:-बुधवार को जिले के बनगांव थाना अध्यक्ष ने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस अध्यक्ष के सहयोग से 25000 का अंतर जिला इनामी, फरार, वांछित और कुख्यात एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिनके ऊपर 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वे बनगांव और कनरिया में दर्ज मामले में वांछित थे। जिनके ऊपर हाल फिलहाल में ही 25,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।           सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एसपी हिमांशु के निर्देश पर इन दोनों वांछित, कुख्यात और फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इसी दौरान बनगांव थाना अध्यक्ष और दरभंगा जिले के कुशेश्वर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अंतर जिला इनामी, कुख्यात और वांछित अपराधी बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी स्व विशेश्वर खां उर्फ विजेंद्र खां के पुत्र सुदर्शन खां की गिरफ्तारी हुई थी। जिनके ऊपर हुए कनरिया थाना कांड संख्या – 109/25 और बनगांव थाना कांड संख्या – 47/2007 में वांछित थे। जिसके लिए उनके ऊपर 25,000 की इनाम को घोषित की गई थी। अब उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। 10 से अधिक अपराधिक मामले हैं दर्ज:-उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सुदर्शन खां के ऊपर बनगांव थाना कांड संख्या – 09/2002, 47/2007, 21/2007, 58/2007 दर्ज हैं। जबकि सदर थाना कांड संख्या – 893/16, 1043/15 और 293/2009, महिषी थाना कांड संख्या – 83/2012, सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या – 03/2021 और मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना कांड संख्या – 119/2018 दर्ज हैं।                            ऐसे में उनकी गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। 6 महीने में गिरफ्तार हो चुके हैं 13 फरार, वांछित और इनामी अपराधी:-उन्होंने आगे बताया कि बीते 1 जनवरी 2025 से 14 जून तक के 6 महीने के दौरान जिले के 13 फरार, वांछित, इनामी और कुख्यात अपराध कर्मी की गिरफ्तारी हुई है। जिन पर कुल 5 लाख का इनाम घोषित था। अपराधी सुदर्शन खां की गिरफ्तारी में बनगांव थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी, अमरेश कुमार सहित बनगांव थाना पुलिस टीम शामिल था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com