धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

सहरसा:-शहर के गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।           इस अवसर पर आयोजित सत्संग में प्रवचन करते हुए स्वामी महेशनंद जी महाराज ने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को पड़ता है जिसे पूर्णिमा के दिन के रूप में भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए मनाई जाती है,जो ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान करके किसी व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।           स्वामी रविंदनाथ बाबा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का मूल उद्देश्य ही होता है, गुरु के प्रति श्रद्धा और आत्मा का शुद्धिकरण। स्वामी सिंगेश्वरनाथ बाबा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का बहुत ऊंचा और आदर का स्थान है। माता-पिता के समान गुरु का भी बहुत आदर रहा है और वे शुरू से ही पूज्य समझे जाते रहे हैं।          गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के समान समझकर सम्मान करने की पद्धति पुरातन है। इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com