विश्व जनसंख्या दिवस पर मेला से शुरू हुआ परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा

सासाराम:- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सासाराम सदर अस्पताल के प्रांगण में 21 दिवसीय परिवार स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ स्वास्थ्य मेला के साथ किया गया। पखवाड़ा सह मेला का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है जो 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।        उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरनाक है इसलिए इस पर रोक लगाने के लिए यह पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। साथ ही इसका मुख्य मकसद जनसंख्या नियंत्रण संसाधनों के अलावा 2 बच्चों के जन्म के बीच 3 वर्षो का अंतर के बारे में जानकारी देना है।परिवार नियोजन के संसाधनों को लेकर किया जा रहा जागरूक:-परिवार स्थिरता पखवाड़ा सह मेला उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद डीपीसी संजीव मधुकर ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर लोगों को विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लगातार 21 दिनों तक सभी प्रखंडों में अभियान चलाकर स्थाई परिवार नियोजन पर बल दिया जाएगा। इसके अलावा अस्थाई साधनों के अनेक उपाय के बारे में लोगों को बताया जाएगा। स्थाई में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा, साथ ही अस्थाई साधनों में गर्भनिरोधक गोलियां, अंतरा इंजेक्शन, कॉपर टी एवं कंडोम के बारे में जानकारी देकर उनको जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्थाई एवं अस्थाई संसाधन पूरी तरह से निःशुल्क है। बंध्याकरण कराने वाली महिला लाभार्थी को 2000 हजार एवं नसबंदी कराने वाले पुरुष को 3000 किस सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रसव उपरांत बंध्याकरण पर 3000, प्रसव उपरांत कॉपर टी लगवाने पर 300, गर्भपात उपरांत कॉपर टी लगवाने पर 300 और गर्भ निरोधक सुई लगवाने वाली महिला को 100 सहायता रही प्रदान की जाती है।नसबंदी पर दिया जाएगा बल:-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने कहा कि 21 दिनों तक चलने वाले इस पखवाड़े में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी को लेकर अभियान चलाया जाएगा। पुरुष नसबंदी पर बल दिया जाएगा। इसके पूर्व दंपति संपर्क अभियान चला कर नव विवाहित जोड़ों को अस्थाई परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताया गया। एसीएमओ ने कहा कि नसबंदी को लेकर अभी भी पुरुषों में भ्रम है कि नसबंदी कराने से कमजोरी होती है जबकि ऐसा कुछ नही है।            महिला बंध्याकरण की तुलना में पुरुष नसबंदी काफी सरल है। मौके पर जिला लेखा प्रबंधक अभिजीत गौरव, सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम प्रवीण कुमार, परिवार नियोजन सलाहकार नूजरत प्रवीण, पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीड अर्जुन गोस्वामी सहित जननी एवं सीफार प्रतिनिधि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com