सुने घर के ग्रिल का ताला तोड़ 10 लाख नकद और 8 लाख के जेवरात की चोरी

– पत्नी के इलाज करवाने गए थे पटना

सहरसा:-जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव निवासी एवं स्थानीय सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर- 8/39 निवासी उपेंद्र मिश्रा के घर में किराए पर रह रहे दिलीप प्रसाद सिंह के पुत्र चंचल कुमार सिंह के घर में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी जानकारी शुक्रवार की अहले सुबह पीड़ित के बड़े भाई ने पीड़ित को मोबाइल पर दिया।            वे बीमार पत्नी के इलाज के लिए गुरुवार की देर शाम लगभग 2:35 बजे पटना लेकर गए थे। ऐसे में उनके सुने घर के ग्रिल सहित सभी दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। जिसे देर रात अज्ञात चोरों द्वारा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही थी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जा रही थी। पीड़ित चंचल कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी बीमार थी। ऐसे में गुरुवार की शाम लगभग 2:35 बजे वे पत्नी और बच्चे के साथ इलाज करवाने पटना चले गए थे।       सुबह बड़े भाई ने उन्हें सूचना दिया। उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर के सभी गोदरेज में रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। उन्होंने आगे बताया कि उनका मुर्गा का दुकान सहित अन्य कारोबार है। साथ ही घर बनाने के लिए मैटेरियल खरीदने के लिए उनके घर में 10 लाख नकद रखा हुआ था। वही पत्नी का 8 लाख का कीमत सोने के जेवरात भी आलमीरा में ही रखा हुआ था। जिसमें सोने की एक चेन वजन डेढ़ भरी, सोने का एक झुमका वजन 1 भरी, सोने का एक हार सेट वजन 3 भरी, सोने का एक मंगलसूत्र वजन 1 भरी, सोने के कान की बाली वजन 1 भरी, सोने का एक अंगूठी 6 आना, कुल वजन लगभग 8 भरी जेवरात जिसकी कीमत 8 लाख थी।            उसकी चोरी हो गई है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com