सहरसा हवाई अड्डा का रनवे बना स्टंट बाजी का अड्डा, रनवे पर स्टंट करते स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त

– 4 की हालात गंभीर, अज्ञात जगह पर हो रहा इलाज
– पुलिस कर रही जांच

सहरसा:-इन दिनों सहरसा हवाई अड्डा के रनवे से हवाई जहाज नहीं, बल्कि स्कॉर्पियो, कार और बाइक उड़ान भर रही है। इस दौरान हवाई अड्डा का रनवे पूरी तरह उनके लिए वीरान और सुनसान रहती है।            हवाई अड्डा प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही, संवेदनहीनता और अनदेखी का शिकार बन गया है। जिसके कारण प्रतिदिन कोई न कोई वारदात हवाई अड्डा परिसर और उसकी बीच बने हवाई पट्टी की सड़क पर घटती रहती है। शुक्रवार को भी अहले सुबह लगभग 7 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या – बीआर 01 एचएन 8932 पर सवार चार युवक हवाई अड्डा परिसर के रनवे की काली सड़क पर स्टंट कर रहे थे। इस दौरान वे लोग रील भी बना रहे थे। तेज गति से हो रही स्कार्पियो की परिचालन और स्टंट के दौरान अचानक चालक का संतुलन खोया। फिर स्कॉर्पियो कई पलटी खाते हुए रुक गई। इस दौरान उनके चक्के ब्लास्ट हुए। सभी शीशे चकनाचूर हुए। गाड़ी तहस-नस हुई।           गाड़ी के अंदर बैठे चारों युवक बुरी तरह घायल हुए। जिन्हें गाड़ी से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया। जहां से वे फरार हो कर निजी अस्पताल में इलाजरत थे। जिसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को भी दी गई। पुलिस कर पदाधिकारी हवाई अड्डा पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त किया। कार्रवाई किए जाने का भरोसा दे दिया। क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी:-बुजुर्ग बाबू झा ने बताया कि यहां ऐसा ही होता रहता है। जिसका जब मन बनता है। हवाई अड्डा की सड़क पर बाइक, स्कॉर्पियो, बोलोरो, कार लेकर स्टंट करने लगता हैं। रील बनाने लगते हैं।जबकि यहां सुबह शाम बच्चे और बुजुर्ग घूमने-टहलने आते हैं। अगर बुजुर्ग लोग खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों को रोकते हैं। तो वे लोग लड़ाई झंझट और बदतमीजी पर उतारू हो जाते हैं। रोज कोई न कोई लफड़ा यहां होता है। उन्होंने आगे कहा कि हवाई अड्डा को कोई देखने-सुनने वाला नहीं है। पूरा वीरान है। सरकार कह रही थी कि हवाई जहाज उड़ाएंगे। लेकिन वह भी बात हवा हवाई रह गई। देख रहे हैं न ..। पूरा हवाई अड्डा अब झारखंड बना हुआ है। देख लीजिए रील बनाने के चक्कर में स्टंट कर कर रहे थे। स्कॉर्पियो का क्या हाल है। जब गाड़ी का यह हाल है तो उसमें सवार युवकों का क्या हुआ होगा। वहीं प्रत्यक्षदर्शी कुणाल ने बताया कि सुबह 7 बजे की घटना है। स्टंट कर रहा था। रील बना रहा था। गाड़ी में चार युवक सवार था। बुरी तरीके से घायल हुआ है। अब बचेंगे कि नहीं। बता नहीं सकता। प्रशासन कुछ नहीं करता है। पहले हवाई अड्डा का मेन गेट पर ताला लगा था। अब पूरा गेट खुला हुआ है। कभी बाइक रेस होने लगता है, तो कभी कार रेस तो कभी स्कॉर्पियो रेस होने लगता है।          जबकि यहां सुबह शाम बच्चे और बुजुर्ग घूमने आते हैं। लेकिन उनका भी लिहाज नहीं किया जाता है। रोज कुछ न कुछ हादसा होता रहता है। भगवान भरोसे चल रहा है। क्या कहते हैं पदाधिकारी:-मौके पर पहुंचे यातायात थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि हवाई अड्डा की सड़क पर स्कॉर्पियो के दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। घायल के इलाजरत होने की बातें सामने आ रही है। गाड़ी जब्त कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com