सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्तों ने मुंगेर गंगा घाट से जल भरकर देवनवन शिवधाम में अर्पित किया गंगाजल

सहरसा(नवहट्टा):-श्रावण मास की पावन पहली सोमवारी पर श्रद्धा और आस्था की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सैकड़ों शिवभक्तों ने मुंगेर के विभिन्न गंगा घाटों से जल भरकर देवनवन शिवधाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से ही पूरे इलाके में बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज सुनाई देने लगी।         रविवार देर रात से ही कांवरियों के जत्थे मुंगेर के पट्टा स्थित गंगा घाट, सीढ़ी घाट और अन्य घाटों से पवित्र गंगाजल भरकर डगमग कदमों और उत्साहित मन से अपने गंतव्य देवनवन की ओर कूच कर गए। सोमवार तड़के ये सभी श्रद्धालु देवनवन स्थित प्राचीन शिवधाम पहुंचे और विधिवत पूजा-पाठ कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
मुख्य विशेषताएं:-
कांवरियों ने भगवा वस्त्र, सिर पर पट्टी और कांवर में झंडा बांधकर पूरी श्रद्धा के साथ यात्रा की। इस अवसर पर संध्या काल मे देवनवन मंदिर परिसर में विशेष रूप से भजन-कीर्तन और श्रावणी पूजन का आयोजन किया गया। स्थानीय शिवभक्त मन्नु रिस्की ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन के पहले सोमवारी पर यहां जलाभिषेक करने से परिवार में सुख-शांति और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।         यह परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। इस तरह श्रावण मास की पहली सोमवारी पर देवनवन शिवधाम आस्था, भक्ति और अनुशासन का केंद्र बन गया। गंगाजल से अभिषेक कर भक्तों ने पुण्य की अनुभूति की और भोलेनाथ से मंगल कामनाएं कीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com