श्रावण मास में प्रत्येक दिन होती है मिथिला के महाकाल बाबा जालंधर नाथ की विशेष पूजा

सहरसा:- जिला के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पांचायत के रामपुर गांव अवस्थित स्वयंभू अंकुरित शिवलिंग महाकाल बाबा जालंधर नाथ कि श्रावण मास में विशेष पूजा होती है, तिलावे नदी के पावन तट पर अवस्थित बाबा महाकाल जालंधर नाथ आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है, वैसे तो नित्यप्रति हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन पूजन को आते रहते है, लेकिन श्रावण के महिने में जहां एक तरफ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।                                             वहीं सैकड़ों डाक बम, पैदल बम, एवं बाईक सवार बम मुंगेर छर्रा पट्टी, एवं अगुवानी से जल लेकर बाबा को अर्पित करते हैं। बाबा जालंधर नाथ सेवा समिति के शैलेश कुमार झा बतलाते है कि बाबा जालंधर नाथ का शिवलिंग स्वयंभू अंकुरित है, जिसका इतिहास असूर सम्राट जालंधर से जुड़ा हुआ है, बाबा का शिवलिंग दक्षिण मुखी होने के साथ-साथ ईशान कोण कि और झुका हुआ है जो जीव को शुभ फल देने के साथ साथ आकाल मृत्यु योग को समाप्त करता है।                                           बाबा के पुजारी गौरीशंकर ठाकुर एवं रामशरण ठाकुर द्वारा नियमित विधिवत पूजा, भोग एवं आरती होती रहती है, मंदिर के विधि-व्यवस्था में रामपुर, बरदाहा, आरण, ईटहरा, गम्हरिया के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com