मॉर्निंग वॉक करने गई पंचायत समिति सदस्य को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

– हाथ के अंगूठे में लगी गोली
– अपराधी फरार
– बाल बाल बचे समिति सदस्य

सहरसा:-जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के काजी चौराही कोसी बांध के निकट शुक्रवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए पंचायत समिति सदस्य को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी। गनीमत रही की अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली समिति सदस्य के हाथ के अंगूठे पर लगी।          गोली अंगूठे को जख्मी कर दिया। लेकिन उनकी जान बच गई। वही गोलीबारी के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गए। गोली चलने की आवाज और हो-हल्ला के बाद आसपास लोग जुटे। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। चुकी उनके हाथ की अंगूठे ही जख्मी थे। जिसे देख लोगों को राहत मिली। घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वे अपराधियों के भागने की दिशा में छापामारी कर रहे थे।हालांकि अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर हो गए थे।गोली से जख्मी की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के कटघरा पुनर्वास, वार्ड नंबर – 6 निवासी ब्रह्मदेव चौधरी के पुत्र और चानन पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार के रूप में हुई थी। जख्मी पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि वे रोज के तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर घूमने निकले थे। जैसे ही वे कोसी बांध पर पहुंचे। उसी दौरान एक अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी अचानक उनके ऊपर गोली चला दिया। जो गोली उनके बाएं हाथ के अंगूठा में जा लगी।           जिससे वे जख्मी हो गए। अगर गोली किसी नाजुक जगह पर लगती तो उनकी जान जा सकती थी। वे बाल बाल बच गए थे। भगवान ने उन्हें बचा लिया है। चिरैया थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले पर कार्रवाई की जा रही है। अपराधी चिन्हित किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com