मां काली के रूप में मिष्टी की प्रस्तुति ने उग्रतारा महोत्सव के मंच पर बिखेरा जादू

सहरसा:-पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में महिषी राजकमल क्रीड़ा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय श्री उग्रतारा महोत्सव के पहले दिन मंच साक्षी बना मां काली के अद्भुत रूप का।                                  कृतिका झा मिष्टी ने मां काली के रूप में नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। गंगा आरती के तुरंत बाद जैसे ही मिष्टी ने मंच पर प्रवेश किया, पूरा पंडाल “मां काली की जय” और “तारा माय की जय” के नारों से गूंज उठा। मिष्टी ने “ए गिरीनंदिनी” और “जय काली जय काली मां” पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रस्तुति के उपरांत महोत्सव के संयोजक नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने मिष्टी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।                गौरतलब है कि मिष्टी पूर्व में भी कई महोत्सवों में अपनी कला का परचम लहरा चुकी हैं और इस बार भी अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com