पेड़ पर चढ़कर वीडियो बनाना युवक को पड़ा महगा खानी पड़ी पुलिस की लाठी

– बहन होमगार्ड बहाली परीक्षा में लगा रही थी दौर
– जिसके लिए पेड़ पर चढ़कर बना रहा था विडियो

सहरसा:-स्थानीय स्टेडियम परिसर में चल रहे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान पेड़ पर चढ़कर महिला अभ्यर्थियों की दौर का विडियो बनाना महंगा पड़ गया। दरअसल स्टेडियम परिसर में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के लिए महिला अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा था। इस दौरान एक युवक पेड़ पर चढ़कर अपने मोबाइल फोन से बहाली प्रक्रिया का विडियो बना रहा था। इस दौरान पुलिस की नजर युवक पर पड़ी। पुलिस के जवानों ने युवक को घेर लिया। फिर कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह पेड़ पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा। युवक का आरोप है कि पुलिस के जवानों पहले उसकी जमकर पिटाई की। फिर मोबाइल फोन से सारा वीडियो डिलीट कर दिया। उक्त घटना के बाद होमगार्ड अभ्यर्थियों के परिजन स्टेडियम परिसर के बाहर गोलबंद हो गए। हालांकि पुलिस मामले को भांप गई। तुरंत कार्रवाई करते हर सभी लोगों को हटा दिया गया। पीड़ित युवक का कहना है उसकी बहन भी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में शामिल हुई थी। जिसका फिजिकल टेस्ट था। वे स्टेडियम के समीप पेड़ पर चढ़कर विडियो बना रहे थे। पुलिस के जवानों ने उसे पेड़ से उताड़ कर पकड़ लिया। फिर जमकर पिटाई कर दिया। होमगार्ड कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के लिए महिलाओं का फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा था। इस दौरान युवक पेड़ पर चढ़कर वीडियो बना रहा था। जिसके बाद उसे पुलिस बलों के द्वारा पेड़ से उतारा गया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि युवक निजी कोचिंग चलाते है। वे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में शामिल अपने ही स्टूडेंट का विडियो बना रहे थे। जिसके लिए हल्का बल का प्रयोग किया गया था। सभी को बाहर निकाल दिया गया। युवक द्वारा मारपीट का गलत आरोप लगाया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com