बतौर नेशनल फैकल्टी सहरसा के प्रभात रंजन ने कैंसर रिसर्च एंड स्टेटस्टिक फाउंडेशन के मास्टर क्लास में दिया सोशल रिस्पांसिबिलिटी पर व्याख्यान

डेस्क:-रामाडा प्लाजा वाराणसी में कैंसर रिसर्च एंड स्टैटिसटिक्स फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित “8th मास्टरक्लास इन लंग कैंसर” में प्रभात रंजन ने डॉक्टरों की सोशल रिस्पांसिबिलिटी पर अपनी व्याख्यान प्रस्तुत किए।          इस प्रोग्राम में देश भर से आए कैंसर के डॉक्टर एवं छात्रों के बिच कैंसर मरीजों की आवाज बन कर उन्हें सामाजिक दायित्व से अवगत करवाया। साथ ही कैसे रिमोर्ट एरिया में कैंसर के प्रति लोगों को कैंसर मरीजों को एवं वहा के डॉक्टरस को भी कैसे जागरूक किया जा सके इस पर भी अपनी बातों को प्रमुखता से रखा। इस कार्यक्रम में देश के कोने कोने से आए कैंसर के डॉक्टर एवं कैंसर पर मास्टर कर रहे विभिन्न इंस्टिट्यूट से आए छात्रों ने प्रभात रंजन की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और सराहा।                                        प्रभात रंजन ने बताया कि इस तरह के सेमिनार से डॉक्टर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बिच बेहतर सम्बन्ध स्थापित होता है जिससे कैंसर के मरीजों और उनके परिवारवालों को सामाजिक स्तर पर काफी सहूलियत प्रदान हो पाता हैं। रंजन ने सपोर्ट ग्रुप की महत्ता पर जोड़ देकर बताया कि देश भर में कई NGO कैंसर के मरीजों के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है।        लंग कनेक्ट इंडिया फाउंडेशन भी टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के साथ मिलकर कैंसर के मरीजों और उनके परिवारजनों के लिए बेहतर इलाज मुहैया एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मदद करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रभात रंजन ने ऑर्गेनाइजिंग कमिटी को धन्यवाद प्रेसित ये कह कर किया कि बिहार के एक छोटे से शहर सहरसा से मेरे जैसे लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी बातों को रखने का मौका मिला ये अपने आप में गौरवान्वित करने वाली बात है।                   इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ. विनीता न्यूरॉन्हा मुंबई डॉ. कुमार प्रभास ऑंकोलॉजिस्ट टीएमएच मुंबई डॉ. नवनीत सिंह चंडीगढ़ डॉ रुषभ कोठारी अहमदाबाद डॉ मनोज महाजन उदयपुर डॉ अनुराधा चौगुले मुंबई डॉक्टर मिनिट शाह मुंबई डॉ. अक्षय करपे मुंबई डॉ. देवेंद्र यादव वाराणसी डॉ. विजय पाटिल मुंबई डॉक्टर प्रिया एसपुनियानी मुंबई डॉ. अखिल कपूर ऑंकोलॉजिस्ट वाराणसी टीएमएच डॉ. अमित ऑंकोलॉजिस्ट मेदांता पटना डॉ. नंदिनी मेनन मुंबई डॉ. बाल कृष्णा मिश्रा वाराणसी डॉ. शशिकांत पटने वाराणसी डॉ. अनूप तोषनीवाल औरंगाबाद डॉ. सुजीत कुमार एम चेन्नई मुख्य रूप से वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए।                                  एडवोकेसी वर्कशॉप के तहत लंग कनेक्ट इंडिया फाउंडेशन द्वारा पेशेंट एडवोकेसी पर स्पीकर के तौर पर संजीव शर्मा मिसेज सुचिस्तीमिता दास एवं अंबर श्रीवास्तव विवेक शर्मा ने अपनी बातों को रखा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com