जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस आयोजन पूर्व तैयारी संबंधित बैठक का किया गया आयोजन

सहरसा:- जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस:2025 आयोजन पूर्व तैयारी के संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों यथा:वीर कुंवर सिंह चौक/इंदिरा गांधी चौक/अंबेडकर चौक/रिफ्यूजी चौक/विश्ववरैया चौक आदि सहित कुल 06 स्थलों पर अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।            नगर निगम,सहरसा को उक्त स्थलों एवं प्रतिमाओं के साफ सफाई का कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस:2025 के अवसर पर जिलांतर्गत विभिन्न स्थलों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम निम्नवत निर्धारित किया गया है:-
1.मुख्य झंडोतोलन स्टेडियम,सहरसा:8.30 बजे पूर्वाह्न
2.आयुक्त कार्यालय,सहरसा:9.10 बजे पूर्वाह्न।
3.पुलिस उप महानिरीक्षक का कार्यालय:9.20 बजे पूर्वाह्न।
4.समाहरणालय, सहरसा:9.30 बजे पूर्वाह्न।
5.पुलिस अधीक्षक कार्यालय:9.40 बजे पूर्वाह्न।
6.विकास भवन:9.50 बजे पूर्वाह्न।
7.अनुमंडल कार्यालय,सहरसा:10.05 बजे पूर्वाह्न।
8.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय,सहरसा:10.15 बजे पूर्वाह्न।
9.पुलिस लाइन:10.45 बजे पूर्वाह्न।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तत्पश्चात सभी पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिलांतर्गत निर्धारित महादलित टोलो में संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ/बुजुर्ग नागरिक द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। नगर आयुक्त/सभी कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत एवं नगर परिषद एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को इसके सुचारु संचालन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। परेड मैदान सजाने का कार्य नजारत उप समाहर्ता/सार्जेंट मेजर के पर्यवेक्षण में किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुड समेटेरियन को पुरस्कृत किया जाना प्रस्तावित है,तदनुसार तत्संबंधी सूची सिविल सर्जन/पुलिस उपाधीक्षक,यातायात एवं अन्य संबंधित को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।कार्यपालक अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं भवन प्रमंडल को स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधित निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है।         बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,नगर आयुक्त  प्रभात कुमार झा,अपर समाहर्ता निशांत,अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेयांश तिवारी,पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार,सामान्य शाखा प्रभारी अमित कुमार, नजारत उप समाहर्ता सुरभि, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,डीपीओ(icds)  उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com