इंडोनेशिया में 280 यात्रियों से भरे जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग

डेस्क:-इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के पास एक जहाज में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस जहाज में 280 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें बच्चे भी शामिल थे। आग लगने के बाद लोग घबराकर जान बचाने के लिए समुद्र में कूदते नजर आए। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। अंतःपुर के नारद मुनि बताते हैं कि जहाज में 280 से अधिक लोग सवार थे। भीषण आग लगने की वजह यात्री घबराए हुए दिखाई दिए। जहाज पर बच्चे भी सवार थे। कुछ को आग से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाते देखा जा सकता है। घटना के बाद समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर लोगों को समुद्र से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।           अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख जॉर्ज लियो मर्सी रंदांग ने जानकारी दी कि घटना उत्तरी मिनाहासा के तालिसे जलक्षेत्र के पास हुई। टीम बचाव और फंसे लोगों को बाहर निकालने पर काम कर रही है। खोज और बचाव जहाजों के साथ-साथ मछुआरों को भी मदद के लिए बुलाया गया है। आस-पास के जहाजों ने भी मदद की है। सोशल मीडिया पर इस आगजनी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरा जहाज लगभग जल चुका था। लोग डर कर रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। जहाज में आग कैसे लगी इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि राहत बचाव के लिए घटनास्थल की तरफ केएम बार्सिलोना III केएम वेनेशियन और केएम कैंटिका लेस्टारी 09 एफ जहाज को रवाना किया गया है। इसके साथ ही मछली पकड़ने वाली नौकाएं और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com