डेली बिहार ने अनोखा अंदाज में मनाया स्थापना दिवस, जरूरतमंदो के बीच भोजन वितरण कर दिया एक नया संदेश

जरूरतमंदो के बीच केक काटकर व भोजन वितरण कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत
डेली बिहार जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को हमेशा उठाते रहते हैं:- डॉ. त्रिपुरारी झा
डेली बिहार हमेशा सच्ची खबर को प्रकाशित करने का काम करती हैं:- रौशन माधव

सहरसा:- डेली बिहार ने अनोखे अंदाज में स्थापना दिवस मनाया। समाज के निचले तबके के लोग, जरूरतमंदो के बीच भोजन वितरण कर एक नया संदेश दिया। सर्वप्रथम डेली बिहार के संपादक आशिष कुमार झा ने जरूरतमंदों के बीच केक काटकर सेवा की शुरुआत की तत्पश्चात एस आर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डेड डॉ. त्रिपुरारी झा के द्वारा दिव्यांग, शारीरिक और मानसिक रूप से लाचार व्यक्तियों के बीच भोजन वितरण किया गया। एस आर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डेड डॉ. त्रिपुरारी झा ने डेली बिहार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना किया।              उन्होंने डेली बिहार के पूरे टीम सहित संपादक आशिष कुमार झा को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि डेली बिहार जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को हमेशा उठाते रहते हैं। समाजसेवी रौशन माधव ने कहा कि डेली बिहार के स्थापना दिवस पर जरूरतमंदो के बीच भोजन वितरण का जो कार्य किया गया वह सराहनीय है।

उन्होंने डेली बिहार के पूरी टीम को इस अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा कि डेली बिहार हमेशा सच्ची खबर को प्रकाशित करने का काम करती हैं। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर पूरी टीम को बधाई दिया।            एस आर हॉस्पिटल के अकाउंटेंट अमित कुमार ने डेली बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम की सराहना किया। भीमराव अम्बेडकर छात्रावास के पूर्व छात्रनायक युवा नेता संजय पासवान ने कहा कि डेली बिहार ने स्थापना दिवस के अवसर पर जरूरतमंदो के बीच भोजन वितरण का कार्य कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम किया है।         उन्होंने डेली बिहार टीम की उज्जवल भविष्य की कामना किया। युवा नेता शंकर कुमार ने कहा कि डेली बिहार जन समस्याओं को लगातार अपने खबर के माध्यम से उठाते रहते हैं। डेली बिहार जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि डेली बिहार जिस मुखरता के साथ आमजनों का आवाज बनने का काम कर रही हैं वह काबिले तारीफ है। इमाम आजम ने कहा की डेली बिहार के स्थापना दिवस के अवसर जरूरतमंदो के बीच की गई भोजन वितरण का कार्य एक मिशाल है।

नवाज अख्तर ने डेली बिहार के बेबाकी खबर के साथ जरूरतमंदो के बीच की गई भोजन वितरण के कार्य को काफी सराहा। डेली बिहार के स्थापना दिवस के मौके पर मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि डेली बिहार सिर्फ लोगों के बीच समाचार प्रेषण ही नहीं करते बल्कि जन सरोकार से जुड़े मुद्दे के साथ स्थापना दिवस के असवर पर जरूरतमंदो के बीच भोजन वितरण कर काफी अच्छा कार्य किया है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए बहुत कम है।                    डेली बिहार के संपादक आशिष कुमार झा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डेली बिहार और रोटी बैंक की पूरी टीम सहित आमजनों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सेवा करने में सकून महसूस होता है।           मौके पर युवा नेता सुमित कुमार, सूरज कुमार झा, मोहन झा, मो. साहिल, पत्रकार बलराम शर्मा, मो. सरफराज, दीपक सिंह, अमर कुमार, विपीन बिहारी, रोटी बैंक के पंकज यादव सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com