बैठक में सोनवर्षा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से प्रेमलाल सादा की उम्मीदवारी की उठी मांग

भाजपा जदयू सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प:-मनोज गौतम

महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन के खाते में आएगा 2500 रुपया:-राज बहादुर निषाद

आपका वोट लूटने फिर लुटेरा आएगा उससे सतर्क रहिएगा:-मुकेश झा

सहरसा(सोनवर्षा):-प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है।          गुरुवार को देहद पंचायत के सामुदायिक भवन देहद वार्ड नं 4/5 दीनाभद्री स्थान में कांग्रेस नेता उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलाल सादा की अध्यक्षता व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामशरण यादव की संचालन व एआईसीसी कोर्डिनेटर सह सोनवर्षा, सहरसा के पर्यवेक्षक मनोज गौतम, राज बहादुर निषाद की उपस्थिति में वरीय पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी कोर्डिनेटर सह सोनवर्षा, सहरसा के पर्यवेक्षक मनोज गौतम ने दीनाभद्री को नमन करते हुए कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर आप लोगों के सुख दुख को जानने आया हूं। आज संविधान खतरे में है हम सबकी जिम्मेदारी है संविधान बचाने की।    भाजपा जदयू की सरकार वोटर पुनरीक्षण के नाम पर आपके वोट के अधिकार को छिनने का काम कर रही हैं। बेरोजगारी के कारण लोगों को काम के लिए अन्य प्रदेश जाना पड़ता है हमारी सरकार बनी तो प्रदेश में रोजगार का अवसर खुल जाएगा आपको रोजगार के लिए अन्य प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जदयू सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। पर्यवेक्षक राज बहादुर निषाद ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन के खाते में 2500 रुपया आएगा।           बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को आजादी दिलाई है। संविधान बनाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा ने गाली देने का काम किया। उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है। भूमिहीनों को सरकार ठगने की काम कर रही है। जदयू भाजपा की सरकार निकम्मी है। उन्होंने कहा कि आपका वोट लूटने फिर लुटेरा आएगा उससे सतर्क रहिएगा। आपको ऐसा प्रत्याशी देंगे जो आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा रहेंगे।      बैठक में लोगों ने मनोज गौतम को बताया कि क्षेत्रीय जन आकांक्षा को भांप किसी समर्पित नेता को अगर मौका मिला तो पार्टी की पुनर्वाफ्सी संभव है। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस नेता प्रेमलाल सादा को टिकट दिए जाने पर सहमति बनी। लोगों ने बताया कि प्रेमलाल सादा निष्ठावान हो पार्टी को जीवंत रखने में सहभागिता दी है।        मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बद्री प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सूरज कुमार झा, कांग्रेस नेता इरफान राजा, उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सियाशरण सादा, मजनू हैदर, इंटक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, ऑस्कर महेन्द्र त्यागी, बैद्यनाथ झा, नवल किशोर झा, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, तारिणी ऋषिदेव, ओमप्रकाश ऋषि, ईला कुमारी पासवान, आशा देवी सहित अन्य मौजूद थे। बैठक की समाप्ति पर मनोज गौतम ने बताया कि वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के भावनात्मक संदेश से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार व प्रभारी कृष्णा अल्लावरूको अवगत करायेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com