12 लाख 78 हजार रुपए के 142 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

– एक कार जब्त, नकद 10 हजार 500 रुपए बरामद
– सौर बाजार और बैजनाथपुर थाना की संयुक्त कार्रवाई

सहरसा:-जिला पुलिस टीम ने शनिवार को दो बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। जिसमें एक उपलब्धि जिले के सौर बाजार थाना और बैजनाथपुर थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार की देर शाम की गई। जिसमें शक के आधार पर एक चार चक्का वाहन को रोका गया।                              जिससे 142 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से ही एक कारोबारी गिरफ्त में लिए गए। हालांकि कुछ कारोबारी फरार चल रहे हैं। वही गिरफ्तार कारोबारी की निशानदेही पर एक दूसरा कारोबारी भी गिरफ्तार किए गए थे। एसपी हिमांशु ने बताया कि उनके निर्देश पर जिले के सभी थाना अध्यक्ष नशे के कारोबारी पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसे में शनिवार की देर शाम सौर बाजार थाना अध्यक्ष और बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि बैजनाथपुर से सौर बाजार की ओर एक उजले रंग की कार तेजी से जा रही है। जिस पर अवैध सामान लदा हुआ है।                             उन्होंने आगे बताया कि सूचना के बाद सौर बाजार थाना मुख्य द्वार के निकट बैरिकेटिंग कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कार संख्या – बीआर 09 एआर 0544 उक्त सड़क से गुजरी। जिन्हें शक के आधार पर रोका गया। फिर कार में सवार एक युवक को रोका गया। फिर उनकी कार की तलाशी लिए जाने पर कार की डिक्की में सात बोरे में बंद कुल 142 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं गिरफ्तार कारोबारी के निशानदेही पर उनके एक अन्य साथी कारोबारी भी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार कारोबारी बेगूसराय जिले के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोला, वार्ड नंबर – 11 निवासी कौशल प्रसाद यादव के पुत्र रणवीर कुमार की गिरफ्तारी हुई। जिसको लेकर सौर बाजार थाना कांड संख्या – 259/25 दर्ज की गई थी। गिरफ्तार कारोबारी की निशानदेही पर उनके एक अन्य साथी मधुबनी जिले के लोकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरीबन गांव निवासी विजय कुमार शाह के पुत्र उदय कुमार शाह की गिरफ्तारी हुई थी।                             साथ ही उक्त मामले में फरार चल रहे कुछ अन्य कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है। छापामारी टीम में सौर बाजार थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर, सौर बाजार सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार, चालक सिपाही 44 विशाल कुमार, चौकीदार 6/4 संतोष कुमार सुमन के अलावे सौर बाजार पुलिस बल शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com