जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र एवं कहरा प्रखंड भ्रमण क्रम में विशेष कैंप का किया गया निरीक्षण

सहरसा:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  दीपेश कुमार द्वारा नगर निगम क्षेत्र एवं कहरा प्रखंड भ्रमण क्रम में विशेष कैंप का निरीक्षण किया गया।          निरीक्षण क्रम में उन्होंने कार्यरत कर्मियों/मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों से दस्तावेज अपलोडिंग एवं विशेष कैंप में प्राप्त दावा/आपत्ति संबंधित आवेदनों के संबंध में जानकारी ली एवं उक्त कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को पूर्ण तत्परता से निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया। भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी विशेष कैंप में आगंतुक आम नागरिकों से वार्तालाप क्रम में दी जा रही सुविधा के संबंध में जानकारी ली। विशेष कैंप के माध्यम से दी रही जानकारी/सुविधा से आगंतुक आम नागरिक संतुष्ट दिखे।          इस संदर्भ में ज्ञात हो की अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में दिनांक:01.08.25 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि निम्नवत है:-
1. दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 01.08.2025 से 01.09.2025
2.मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:30.09.2025
प्रारूप प्रकाशन के उपरांत 01.08.2025 से 01.09.2025 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने/हटाने हेतु दावा/आपत्ति प्राप्त करने निमित सभी प्रखण्ड/नगर निगम,नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी,सदर/प्रखंड विकास पदाधिकारी,कहरा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com