कोशी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु कोशी विकास संघर्ष मोर्चा ने प्रधानमंत्री को सौपा 11 सूत्री ज्ञापन

सहरसा:-कोशी क्षेत्र की दशकों पुरानी उपेक्षा, बाढ़, स्वास्थ्य संकट, बेरोजगारी एवं आधारभूत सुविधाओं की कमी से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से कोशी विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 सूत्री विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन को मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता बिनोद कुमार झा, एवं संरक्षक पूर्व जिला परिषद प्रवीण आनंद के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं:-                              1. एम्स सहरसा की स्थापना:-कोशी क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और हर वर्ष लाखों मरीजों के पटना-दिल्ली रेफर होने की स्थिति को देखते हुए सहरसा में एम्स की स्थापना की मांग की गई है, ताकि क्षेत्रीय जनता को समुचित और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
2. सहरसा नगर निगम क्षेत्र के सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण:-सहरसा शहर में बढ़ती भीड़ से ट्रैफिक समस्या को देखते हुए बंगाली बाजार ढाला सहित सभी मुख्य रेलवे क्रॉसिंग पर अविलंब ओवरब्रिज/फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए।
3. कोशी नदी की बाढ़ विभीषिका का स्थायी समाधान:-प्रत्येक वर्ष जान-माल की भारी क्षति रोकने के लिए कोशी नदी की बाढ़ समस्या पर दीर्घकालीन वैज्ञानिक योजना और स्थायी जलप्रबंधन नीति लागू की जाए।
4.कोशी विकास प्राधिकरण को केंद्रीय दर्जा:-कोशी विकास प्राधिकरण को केंद्र सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्वायत्तशासी संस्था का दर्जा देकर पुनर्निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए।
5. विशेष केंद्रीय आर्थिक पैकेज:-गरीबी, पिछड़ेपन और आपदा प्रभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए कोशी क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज घोषित किया जाए ताकि आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को बढ़ावा मिल सके।
6. कोशी नदी के दोनों तटबंधों पर फोर लेन सड़क:-पूर्वी एवं पश्चिमी कोशी तटबंधों पर उच्च गुणवत्ता वाली फोर लेन सड़क बने, जिससे आपात स्थिति में राहत पहुँचाना और क्षेत्रीय आर्थिक गति तीव्र हो सके।
7. कोशी-काशी रेल व सड़क संपर्क:-सहरसा और काशी (वाराणसी) के बीच धार्मिक-सांस्कृतिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए सीधा रेल और सड़क संपर्क शीघ्र स्थापित किया जाए।
8. बैजनाथपुर पेपर मिल का पुनर्निर्माण:-स्थानीय युवाओं को रोजगार देने हेतु कोशी क्षेत्र के गौरव बैजनाथपुर पेपर मिल का पुनः निर्माण किया जाए तथा इसे आधुनिक उद्योग के रूप में विकसित किया जाए।
9. केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना:-महान संत परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी जी के नाम पर सहरसा में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए ताकि उच्च शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा मिल सके।
10. दीवारी टीवी टावर और विज्ञान केंद्र का सशक्तिकरण:-दीवारी टीवी टावर को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाए और सहरसा विज्ञान केंद्र में तारामंडल की स्थापना कर स्थानीय छात्रों व पर्यटकों को प्रेरणा मिले।
11. कोशी सांस्कृतिक महोत्सव को राष्ट्रीय मान्यता:-लोक संस्कृति, संगीत, साहित्य और कला की समृद्ध परंपरा को देखते हुए “कोशी सांस्कृतिक महोत्सव” को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाए। विनोद कुमार झा ने कहा कि कोशी क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। हमारी मांगें कोशी की आत्मा की पुकार हैं अब न्याय की घड़ी आई है। प्रवीण आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री से आग्रह है कि कोशी के पुनरुत्थान हेतु इस ज्ञापन पर शीघ्र ऐतिहासिक निर्णय लें। यह कोशी को बिहार का शोक नहीं, भारत की शक्ति बनाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com