हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया गया जागरूक

सहरसा:-विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में जिला स्तर पर दिनांक 01 अगस्त 2025 से 01 सितम्बर 2025 तक चल रहे विशेष कैंप अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला स्वीप आईकॉन, पंकज झा (अभिनेता), दीपेश कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, सहरसा एवं  संजय कुमार निराला, वरीय पदाधिकारी, स्वीप कोषांग सह- उप विकास आयुक्त, सहरसा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर सहरसा के सभी सम्मानित नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य हेतु अभियान चलाया गया।                             पंकज झा के द्वारा बताया गया दिनांक 01 अगस्त 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हो चुका है। कोई मतदाता छूटे नहीं इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी प्रखंड / अंचल कार्यालय, सभी नगर निकाय तथा नगर निगम के कार्यालय साथ ही जिला स्तर पर भी विशेष कैंप चलाकर आम नागरिकों / मतदाताओं का दावा आपत्ति से संबंधित नया नाम जोड़ने लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म 7 एवं नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार या स्थानांतरण के लिए फार्म 8 से संबंधित कार्य किया जाऐगा। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि फार्म के साथ घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज जरूर संलग्न करे। यह विशेष कैंप 1 अगस्त से 1 सितम्बर तक (सोमवार से रविवार) प्रत्येक दिन चलेगी। साथ ही आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु अनुमंडल स्तर पर बनाए गए EVM DEMOSTRATION CENTRE पर जाकर आम नागरिकों / मतदाताओं को EVM/VVPAT मशीन से संबंधित जानकारी से अवगत कराते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। श्री झा के द्वारा सभी मतदाताओ से अपील की गयी कि मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान प्रकिया से जुड़कर तथा अपने बहुमूल्य मतों का प्रयोग करें। श्री झा के द्वारा कहा गया कि मतदान लोकतंत्र का वो महापर्व है जिसमें सभी मतदाता सामान्य रूप से अपने मत का प्रयोग करते है।          इस मौके पर वैभव कुमार, नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग सह निदेशक, डी०आर०डी०ए०, सहरसा एवं स्वीप कोषांग के सभी कर्मी तथा भारी संख्या आम नागरिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com