थानाध्यक्ष ने स्टेशन दुर्गा स्थान के समिति सदस्यों के साथ बैठक कर दुर्गापूजा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सहरसा(सिमरी बख्तियारपुर)(चन्दन कुमार पासवान):-
सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में सोमवार को बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष इंदल गुप्ता ने पहुंचकर दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।           एवं बड़ी दुर्गा स्थान एवं स्टेशन दुर्गा स्थान के समिति सदस्यों के साथ बैठक कर दुर्गापूजा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने पूजा समिति से दुर्गापूजा संबंधी आवश्यक जानकारी हासिल की। एवं कहा कि सभी पूजा समिति लाइसेंस बना लें। पूजा स्थल, पंडाल एवं परिसर में सीसीटीवी कैमरे को लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। फायर बिग्रेड की व्यवस्था एवं कार्यकताओं का चयन कर उसका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। समिति सदस्यों ने कई समस्याओं को भी थाना अध्यक्ष के समक्ष रखा। जिनको लेकर थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि विधि-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहेगा। मेला बाइक सवार पुलिस बल, मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उन्होंने पूजा समिति सदस्यों से कहा कि शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संचालन को लेकर सभी जानकारी पुलिस प्रशासन से सांझा करें। मौके पर नप उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की ने भी थाना अध्यक्ष को दुर्गा पूजा मेला के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। एवं बेरेकेटिग लगाने एवं उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाएं जाने पर बल दिया गया।          उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर का इतिहास रहा है, यहां सही धर्म समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ हरेक पर्व त्यौहार मनाते आ रहे हैं। स्काउट के बच्चों के द्वारा भी मेला में भीड़ नियंत्रण के लिए कार्य किए जाते हैं। मौके पर बड़ी दुर्गा पूजा मंदिर समिति के बबलू कुमार, विशाल कुमार, सोनू केशरी, कुणाल स्वर्णकार, रौशन बादशाह, सुरज भगत, राकेश भगत, रेलवे दुर्गा स्थान से अरूण कुमार, रवि जायसवाल, विक्की गुप्ता, आदर्श भगत, हरी कुमार सहित अन्य थें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com