34 लाख 88 हजार के 218 किलो गांजा बरामद

– पुलिस को चकमा दे तीन कारोबारी फरार
चमचमाती कार हुई जब्त
सोनवर्षा राज थाना की कार्रवाई

सहरसा:-जिला स्मार्ट पुलिस टीम को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें चमचमाती नई कार से तस्करी की जा रही 34 लाख 88 हजार रुपए मूल्य के कुल 218 किलो गांजा को जब्त किया गया। हालांकि इस दौरान पुलिस को चकमा देकर कार चालक सहित तीन कारोबारी फरार होने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। कैसे हुई बरामदगी:-सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र होकर गुजर रही एनएच – 107 स्थित टोल प्लाजा के निकट वाहन जांच अभियान के दौरान एक ग्रेकलर की स्वीफ्ट डिजायड कार पर लदी 218 किलो गांजा बरामद किया गया। जबकि कार पर सवार चालक और दो कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।.पुलिस से बचने के लिए सड़क किनारे से निकल रही थी कार – दरअसल टोल प्लाजा के समीप पुलिस वाहन जांच कर रही थी। तभी एक कार संख्या – बीआर 11 एडी 1303 पुलिस जांच से बचने का प्रयास करते हुए सड़क किनारे से निकलने का प्रयास किया। लेकिन कार सड़क किनारे रखी मिट्टी के ढेर पर चढ कर रुक गया।                                                    जो मिट्टी पर ही फंसा रह गया। पुलिस से ली मदद, कार हुई खराब तो चकमा दे हुए फरार:-जिसे देख पुलिस कर्मी और कार पर सवार दो युवक के द्वारा ही कार को धकेल कर मिट्टी को ढेर से नीचे उतारा गया। जिसके बाद अवैध गांजा कारोबारी के द्वारा गाडी खराब होने का बहाना बनाकर पीछे से चली आ रही दूसरी गाड़ी पर बैठ सभी फरार हो गए।लावारिस कार को देख पुलिस ने की जांच तो हुआ गांजा बरामद:-जिसके बाद कार सड़क पर लावारिस ही खड़ी रही। जिसे देख पुलिस का माथा ठनका। उन्होंने गाडी की तलाशी लिया। 2 क्विंटल 18 किलो गांजा बरामद – जिसमें गाडी के अंदर में 7 प्लास्टिक के बोडे में रखें हुए मिले। फिर सोनवर्षा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनवर्षा दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद के सामने ही लदे हुए गांजा को तौला गया। जिसमें दो क्विंटल अठारह किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसका कीमत 18,000 रूपए प्रति किलो की दर से कुल 34 लाख 88 हजार में आंकी जा रही है। उक्त बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि भारी मात्रा में बरामद अवैध गांजा के खिलाफ वाहन मालिक सहित अज्ञात पर मामला दर्ज कर कारवाई किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com