शरद यादव की 78 वीं जन्म जयंती पर गरीब, निःसहाय के बीच भोजन का किया गया वितरण 

शरद यादव जैसे मसीहा बिरले पैदा होते हैं:-डिप्टी मेयर

सहरसा:-पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की 78 वीं जन्म जयंती पर सहरसा रेलवे स्टेशन पर रोटी बैंक के माध्यम से नगर निगम के डिप्टी मेयर सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव उमर हयात गुड्डू के द्वारा गरीब, निःसहाय लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।           मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव उमर हयात गुड्डू ने कहा कि शरद यादव जैसे मसीहा बिरले पैदा होते हैं। शरद यादव देश की आम आवाम, दलित, शोषित, पीड़ित के मुखर आवाज थे, अगर आज शरद यादव जी होते तो देश में संविधान व लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ भाजपा-आरएसएस जैसे संप्रदायिक फासीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष के अगली पंक्ति में खड़े रहते। उन्होंने कहा कि आज अगर शरद यादव होते तो सरकार संविधान को छू नहीं पाती।           आज केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के सभी नेताओं पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को लगाकर डराने का काम कर रही है। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, शहनवाज आलम, युवा कांग्रेस के मृणाल कामेश, मोबिन, शशि खेखर सहित रोटी बैंक के टीम मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com