प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में कोशी प्रमंडल से संबंधित जिलों के साथ आयोजित बैठक में आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को दृष्टि के रखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई

सहरसा:-प्रमंडलीय सभागार में राजेश कुमार (भाप्रसे), प्रमंडलीय आयुक्त,कोशी प्रमंडल,सहरसा की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को दृष्टि में रखते हुए प्रमंडल से संबंधित जिलों यथा सहरसा,सुपौल एवं मधेपुरा में सुचारु निर्वाचन प्रक्रिया हेतु की गई तैयारियों की बिंदुबार विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की सहरसा जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सभी मतदान केंद्रों पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधा(Assured minimum facilites) संबंधित कार्य पूर्ण करा लिया गया है,साथ ही इसका सत्यापन भी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/सेक्टर पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आदि के स्तर से कर लिया गया है। जबकि सुपौल से संबंधित कुछ कुछ मतदान केंद्रों पर एवं मधेपुरा से संबंधित 01 मतदान केंद्र पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधा अंतर्गत कुछ कार्य कराया जाना शेष है,प्रमंडलीय आयुक्त महोदय ने निर्वाचन विषयक अति महत्वपूर्ण कार्य में हो रहे विलंब के कारण नाराजगी व्यक्त की गई एवं लंबित कार्य को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर 15.09.25 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।
CAPF आवासन स्थलों पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु की जा रही कारवाई समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की सहरसा जिलांतर्गत इस हेतु कुल 62 भवन चिन्हित किए गए है,जहां शिक्षा विभाग के सौजन्य से अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।सुपौल एवं मधेपुरा में उक्त वर्णित निमित क्रमश 61 एवं 86 भवन चिन्हित किए गए है,जहां कुछ कार्य किया जाना लंबित है,जिसे सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।            बैठक में आसन्न विधानसभा निर्वाचन:2025 के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया निमित प्रस्तावित परिवहन योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की है,प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा संबंधित जिलों को निर्वाचन प्रक्रिया प्रयोजनार्थ वाहनों की संख्या/प्रकार का आकलन करते हुए तत्संबंधी प्रतिवेदन रूट प्लान के साथ अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।निर्वाचन निमित आवश्यक सामग्रियों के निविदा समीक्षा क्रम में सहरसा जिला द्वारा 04 निविदा कार्य पूर्ण होने एवं शेष 01 का निविदा कार्य प्रगति पर होने के संबंध में जानकारी दी गई।जबकि सुपौल एवं मधेपुरा में निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने एवं वर्क ऑर्डर प्रक्रियाधीन होने के संबंध में जानकारी दी गई।समीक्षा के क्रम में निर्वाचन प्रक्रिया हेतु आवश्यक मतदान कर्मियों/पीठासीन कर्मियों आदि की संख्या आकलन करते हुए तत्संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है।
प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन:2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था अंतर्गत समाहित विभिन्न बिंदुओं यथा: सी०सी०ए०(धारा-3 एवं धारा-12),लंबित एन०बी०डब्लू०, शस्त्र लाइसेंस एवं दुकान सत्यापन संबंधित लंबित मामलों की जिलावार विस्तृत समीक्षा की गई एवं लंबित मामलों के यथाशीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित समीक्षात्मक बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण:2025 अंतर्गत निर्धारित कार्यों की यथा:2003 एवं इससे इतर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार चिन्हित निर्वाचकों की संख्या/नियमानुसार दस्तावेज अपलोडिंग की वर्तमान स्थिति/एवं मैनुअली,ऑनलाइन नोटिस निर्गत करने की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में विस्तृत समीक्षा की गई एवं शेष लंबित कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा सभी संबंधित जिलों की निर्वाचन विषयक सभी निर्धारित दायित्वों को पूर्ण तत्परता से सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।बैठक में जिलाधिकारी सुपौल सावन कुमार, जिलाधिकारी मधेपुरा तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल सरथ आर०एस०एवं मधेपुरा डॉ०संदीप सिंह, हिमांशु पुलिस अधीक्षक सहरसा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह आयुक्त के सचिव दिनेश लाल दास सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com