पेंशन धारियों को डीबीटी के माध्यम से माह अगस्त 2025 की पेंशन राशि का किया गया अंतरण

सहरसा:-जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत पेंशनधारियों को वर्चुअल मोड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा के पेंशन धारियों को डीबीटी के माध्यम से माह अगस्त. 2025 की पेंशन राशि का अंतरण किया गया जिसको जिला के विकास भवन के सभागार में उपस्थित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के समक्ष प्रदर्शित किया गया।           जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक दिव्यागजन सशक्तिकरण,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी तथा जिला के निकटतम लगभग 150 पेंशनधारियों की उपस्थिति रही। समारोह में जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार ने सभी 06 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है।          जिसके तहत इंद्रा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत कुल 78835 लाभार्थी, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के कुल 103294 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल 11985 लाभार्थी, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कुल 14997 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निः शक्तता पेंशन योजना के 1858 लाभार्थी, बिहार निः शक्तता पेंशन योजना के 16155 लाभार्थियों को आज माह अगस्त 2025 की पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुकों के खाते में अंतरण किया जाएगा जिससे समाज में वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनो को सम्मान एवं सुरक्षा मिलेगा।           अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com