मौसम ने बढ़ाई महिला संवाद की रौनक, जागरूकता में आई नई जान

सहरसा:-जिले में जारी महिला संवाद कार्यक्रम के बारहवें दिन मौसम ने जैसे ऊर्जा भर दी। हल्की बारिश और मौसम में आई ठंडक ने महिलाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। भीषण गर्मी से राहत पाकर जिले के सभी प्रखंडों से आईं महिलाओं ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया और बदलाव की इस मुहिम को नई गति दी।          बिहार सरकार द्वारा संचालित यह संवाद कार्यक्रम अब एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप लेता नजर आ रहा है। अब तक सहरसा जिले के 288 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 72000 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी कर अपनी आवाज बुलंद की है। इस पहल के जरिए महिलाओं ने न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की है, बल्कि अपनी समस्याओं को साझा कर उनके समाधान भी सुझाए हैं। महिलाएं अब अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित हो रही हैं। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के जगदम्बा और कुदरत ग्राम संगठन में आयोजित सत्र में रीना देवी ने बिजली कटौती और बढ़ती बिजली दरों की समस्या को सामने रखते हुए कहा कि गाँववासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समाधान के रूप में सौर ऊर्जा को अपनाने का सुझाव दिया, जिससे न केवल घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी होंगी बल्कि खेती और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों में भी मदद मिलेगी।         कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी ग्राम संगठनों में “महिला संवाद रथ” के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो और पुस्तिकाओं के जरिये महिलाओं तक पहुँचाई जा रही है। प्रत्येक संवाद सत्र लगभग दो घंटे का होता है, जिसमें प्रारंभ के 45 मिनट में एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाती है। इस फिल्म के माध्यम से आरक्षण नीति के अंतर्गत लाभकारी योजनाएं, साइकिल वितरण योजना, पोषाक योजना, जीविका से जुड़ी पहलें, तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है, ताकि गाँव स्तर तक महिलाएं इन योजनाओं से भली-भांति परिचित हो सकें और उनका लाभ उठा सकें।          साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं से संबंधित लीफलेट भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि वे स्वयं जागरूक हों और अन्य लोगों तक भी इन जानकारियों को पहुँचा सकें। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा भेजा गया विशेष संदेश पत्र भी पढ़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस संदेश को सुनकर महिलाओं में गहरा उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ, और उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों और जनकल्याणकारी सोच की सराहना की। महिला संवाद कार्यक्रम ने जिले के गाँव-गाँव में जागरूकता की अलख जगा दी है। जहाँ पहले समस्याओं पर चुप्पी थी, वहाँ अब खुलकर चर्चा और समाधान की पहल हो रही है।          यह कार्यक्रम न सिर्फ महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक बना रहा है, बल्कि समाज में व्यापक सकारात्मक बदलाव भी ला रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com