सुरक्षित स्थान में दरभंगा जिले के नाबालिग ने किया वेंटीलेटर के रॉड में गमछे से लटक कर आत्महत्या

लहेरियासराय और मधुबनी थाना में दर्ज कांड का था आरोपी

सहरसा:-स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सुरक्षित स्थान में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में दर्ज कांड में विधि विरुद्ध भेजे गए नाबालिग ने शौचालय के वेंटिलेटर में लगे रॉड में गमछे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया। वे लहेरियासराय थाना में दर्ज कांड और मधुबनी थाना में दर्ज कांड के आरोपी थे। जिन्हें बीते दिनों विधि विरुद्ध कर सहरसा स्थित सुरक्षित स्थान भेजा गया था। लेकिन उनकी मौत से उनके परिवार में मातम पसर गया। सुरक्षित स्थान के अधीक्षक ने बताया कि लहेरियासराय थाना कांड संख्या – 245/25 के आरोपी और नामित विधि विवादित किशोर ने आत्महत्या कर लिया था। उनके ऊपर मधुबनी थाना कांड संख्या – 6/25 भी दर्ज था। विधि विरुद्ध किशोर को उक्त दोनों मामले में सहरसा आवासित किया गया था। अहले सुबह 9:30 बजे उक्त किशोर निचले तल के पश्चिमी शौचालय के रोशनदान के रॉड में गमछा से लटक कर आत्महत्या कर लिया था। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मृत किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया था। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com