बाइक से अपहरण का युवक के साथ की गई मारपीट और लूटपाट

– नंगा कर बनाया गया वीडियो
– मामला दर्ज कराने पर वायरल करेंगे वीडियो

सहरसा:-जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी नंदकिशोर यादव के पुत्र सुजीत कुमार ने दो नामित युवक सहित एक अज्ञात युवक के खिलाफ पहले जबरन बाइक पर बिठाकर सिमराहा नहर ले जाने, फिर मारपीट कर लूटपाट करने और नंगा कर वीडियो बनाकर छोड़ देने की शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वे अपने गांव के ही दोस्त राजेंद्र चौपाल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ एमएलटी कॉलेज पहुंचे थे। जहां उन्हें अमित कुमार और नेहाल जायसवाल सहित एक अज्ञात युवक जबरन अपनी बाइक संख्या – बीआर 19 एक्स 0468 से उठाकर सिमराहा नहर के निकट स्थित एक लॉज पर ले गए। जहां उन दोनों से मोबाइल छीन कर मारपीट की गई। लूटपाट मचाई गई।जिसके बाद नंगा कर वीडियो बनाया गया। फिर दोनों को सहरसा बस्ती पर लाकर छोड़ दिया गया। वही केस मुकदमा किए जाने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी गई है।
सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com