लव मैरेज के बाद पति-पति में होता रहा विवाद के बाद पति ने फांसी लगा किया आत्महत्या

– मां-बाप अब लगा रहे पत्नी पर आरोप

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद गांव में गुरुवार को एक युवक ने फंखे से फंदे के सहारे झूल कर आत्महत्या कर लिया। वे नगर निगम के वार्ड संख्या- 43 निवासी सजिबूल रहमान के बेटे 20 वर्षीय मो आरजू उर्फ गोलू थे। उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। परिजनों ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले आरजू ने स्थानीय सहरसा बस्ती निवासी गुलाबसा से भाग कर लव मैरिज की थी। शादी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुई थी। जिसमें परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और लड़ाई होने लगी। जो झगड़ा धीरे-धीरे मारपीट तक पहुंच गई। रात में हुआ था पति-पत्नी के बीच झगड़ा, सुबह मिली लाश:-परिजनों ने बताया कि घटना वाली रात आरजू और उसकी पत्नी के बीच पहले फोन पर झगड़ा हुआ था। जिसके कुछ देर बाद आरजू घर तो लौटा। लेकिन उसने खाना नहीं खाया।          सीधे अपने कमरे में चला गया। फिर रात करीब 2 बजे जब उनकी फुआ रिजवाना खातून शोर गुल सुन कर जगी तो देखा दोनों एक दूसरे को गाली-गलौज दे रहे थे। कुछ देर बाद सब शांत हो गया। तब उन्हें शंका हुई। फिर उन्होंने आरजू के कमरे में झांका तो देखा वे दुपट्टे के सहारे फंदे से लटके हुए थे। उन्होंने कोहराम मचाया। तब परिवार के लोग मिल कर दरवाजा को तोड़ कर उन्हे फंदे से उतारा। कमरे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गर्भवती पत्नी पर भी उठे सवाल:-परिजनों का आरोप है कि आरजू की पत्नी तीन माह की गर्भवती है। इसके बावजूद उसने घटना हो जाने के बाद ससुराल वालों से कोई संपर्क किया है। जिससे परिवार में नाराजगी देखी गई। जिसकी सूचना पर सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया। थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com