108 लीटर विदेशी शराब और 14 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद

सहरसा:-जिले के पतरघट थाना गस्ती पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कपसिया गांव, वार्ड – 11 में शुक्रवार को छापामारी कर 108 लीटर विदेशी शराब सहित 14 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद करते एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया था। जिसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया था। पतरघट थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि कपसिया गांव, वार्ड – 11 निवासी त्रिपुरारी सिंह के पुत्र सोना सिंह उर्फ सुभम सिंह उर्फ सोना बबुआन छोटे भाई के सहयोग से अपने आवासीय घर पर विदेशी शराब और कफ सिरफ की बिक्री कर रहे है।          फिर उनके नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष डोली रानी, एएसआई विष्णुदेव कुमार मोदी, पीएसआई प्रशांत, पीएसआई नंदन कुमार और थाना पुलिस बल के साथ उनके आवासीय परिसर पहुंचकर छापामारी किया गया। जिसमें उनके घर में छिपा कर रखे गए च्वाइस फ्रुटी की 377 केन में कुल 67.860 लीटर, एक ब्रांड के 36.750 लीटर और दूसरे ब्रांड के कुल 3.750 लीटर बरामद हुआ। इस प्रकार कुल विदेशी शराब 108.36 लीटर बरामद की गई थी। साथ ही उनके घर से कोडिनयुक्त कफ सिरफ का 140 बोतल में कुल 14 लीटर बरामद किया गया था। मौके से शराब बिक्री में सहयोग कर रहे सोना सिंह का छोटा भाई विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया था। जबकि मुख्य कारोबारी फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com