जनता की आवाज बनेगा मोर्चा, महिषी से प्रवीण आनंद खुद संभालेंगे मोर्चा 

सहरसा:-कोशी विकास संघर्ष मोर्चा ने घोषणा किया कि संगठन जिले की चारों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। महिषी विधानसभा से मोर्चा के संरक्षक प्रवीण आनंद स्वयं चुनाव लड़ेंगे। मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक प्रवीण आनंद ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कोशी क्षेत्र की उपेक्षा अब असहनीय हो चुकी है।         पिछले कई दशकों से यहां की समस्याओं को न तो सदन में गंभीरता से उठाया गया और न ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। जनता की आवाज को राजनीति के केंद्र में लाने का समय आ गया है।
मोर्चा जनता के बीच निम्न प्रमुख मुद्दों को लेकर जाएगा:-
1. सहरसा में एम्स अस्पताल की स्थापना।
2. कोशी विकास प्राधिकरण आयोग का गठन।
3. कोशी तटबंध को फोरलेन सड़क में बदलना।
4. बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं आर्सेनिक मुक्त फिल्टर प्लांट।
5. सड़क दुर्घटनाओं में मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुदान राशि बहाल करना।
6. सभी बाढ़ पीड़ितों और गरीब परिवारों को आवास की गारंटी।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष किसी दल या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता की बुनियादी जरूरतों और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि एनडीए या महागठबंधन भविष्य में तालमेल को लेकर पहल करती है तो मोर्चा विचार करेगा, लेकिन किसी भी परिस्थिति में कोशी के मुद्दों और जनता के हक से समझौता नहीं किया जाएगा। कोशी की जनता अब बदलाव चाहती है और मोर्चा उस बदलाव की अगुवाई करे।      मोर्चा अन्य प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com