महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बन रही मिसाल

सहरसा:-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लगातार जिले की महिलाओं तक पहुँच रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विकास भवन, सभागार, सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया।      कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कर-कमलों से राज्य की 21 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में रोजगार हेतु 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 2100 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया। इससे पूर्व 26 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 75 लाख महिलाओं के खातों में 7500 करोड़ रुपये तथा 03 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख महिलाओं के खातों में 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया था। इस प्रकार अब तक 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं के खातों में कुल 12,100 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 41769 महिलाओं के खातों में यह राशि हस्तांतरित की गई। इससे पूर्व जिले की 1,55,007 महिलाओं को 26 सितम्बर को तथा 65,000 महिलाओं को 3 अक्टूबर को राशि प्राप्त हुई थी। आज के अंतरण के साथ सहरसा जिले की कुल 261776 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।       जिला स्तरीय आयोजन में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीपीएम जीविका श्लोक कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर 300 से अधिक जीविका दीदियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रारंभिक रूप से प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में ₹10,000 की राशि दी जा रही है। आगे चलकर रोजगार शुरू करने और आकलन उपरांत ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जिले के सभी 09 प्रखंड मुख्यालय, 29 संकुल संघों और 1600 से अधिक ग्राम संगठनों में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ हजारों महिलाएँ डिजिटल माध्यमों से जुड़ीं।    अनुमानतः पूरे जिले की 1,82,049 से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। यह योजना न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com