पीठासीन पदाधिकारियों हेतु प्रशिक्षण सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण

सहरसा:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2025 निमित अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक +2 विद्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीठासीन पदाधिकारियों हेतु प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया,पीठासीन पदाधिकारियों से बातचीत की एवं प्रशिक्षण सत्र के दौरान निर्वाचन विषयक बिंदुओं को पूरी पूरी तत्परता से सीखने का निर्देश दिया।इस संदर्भ में ज्ञात हो कि मतदान केंद्र पर मतदान तिथि को विभिन्न कर्तव्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों का प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 12.10.25 से लेकर 16.10.25 तक दो पालियों यथा 10 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न तक एवं  2 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक किया जा रहा है।           प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलांतर्गत जिला स्कूल, सहरसा एवं अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक +2 विद्यालय,जेल कॉलोनी,सहरसा में आयोजित किए जाएंगे।तिथिवार विवरण निम्नवत है:-
(1)12.10.25 को दोनों पालियों में उक्त वर्णित दोनों स्थलों पर पीठासीन पदाधिकारी हेतु प्रशिक्षण।
(2) 13.10.25 को प्रथम पाली में पीठासीन पदाधिकारी एवं दूसरी पाली में प्रथम मतदान पदाधिकारी हेतु दोनों स्थलों पर प्रशिक्षण।
(3)14.10.25 को दोनों पाली में उक्त वर्णित दोनों स्थलों पर प्रथम मतदान पदाधिकारी हेतु प्रशिक्षण।
(4)15.10.25 को दोनों पाली में उक्त वर्णित दोनों स्थलों पर द्वितीय मतदान पदाधिकारी हेतु प्रशिक्षण।
(5) 16.10.25 को प्रथम पाली में जिला स्कूल सहरसा में द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक +2 विद्यालय सहरसा में तृतीय मतदान पदाधिकारी हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।जबकि द्वितीय पाली में उक्त वर्णित दोनों स्थलों पर तृतीय मतदान पदाधिकारी हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।प्रशिक्षण कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15.10.25 एवं 16.10.25 को CTE,सहरसा में मतगणना माइक्रो आब्जर्वर,मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक हेतु दो पालियों(10 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न तक एवं 2 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक) में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com