डीएम ने गठित कोषांगो द्वारा किए जा रहे कार्यों की किया विस्तृत समीक्षा

सहरसा:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  दीपेश कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन 2025 निमित गठित कोषांगो द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।       कार्मिक कोषांग समीक्षा क्रम में जानकारी दी गई की विधानसभा आम निर्वाचन निमित मतदानकर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन दिनांक:19.10.25 को निर्धारित है तदनुसार प्रत्येक कोषांग को कोषांग की आवश्यकतानुसार कर्मियों से संबंधित प्रतिवेदन कार्मिक कोषांग को अनिवार्य रूप से कल तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।प्रशिक्षण कोषांग समीक्षा के क्रम में मतदान कर्मियों हेतु द्वितीय प्रशिक्षण क्रमश:25.10.25 ,26.10.25 एवं 29.10.25,30.10.25 को आयोजित करने के संबंध में बताया गया।स्वीप कोषांग समीक्षा के क्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में और तेजी लाने एवं अन्य कोषांग को निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।         समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की विधानसभा आम निर्वाचन निमित निर्धारित कार्यों के महता को देखते हुए निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है,जिसका अनुपालन अनिवार्य है। बैठक में सभी संबंधित वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com