सीएम बोले-कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, इस पर ध्यान न दें

महिलाओं को नहीं लौटाना होगा दस हजारः- मुख्यमंत्री

एक करोड़ 40 लाख जीविका दीदियां लाभान्वित
सहरसा:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी गयी 10 हजार की राशि किसी महिला को नहीं लौटानी है। उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को रोजगार के लिए सहायता के रूप में दी जा रही हैं। सीएम ने कहा कि इस संबंध में सिर्फ अफवाहें फैलागी जा रही हैं। सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के सर हरिवल्लभ उच्च महाविद्यालय मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण को लेकर कई योजनाएं चला रही हैं। इसी क्रम में जीविका दीदियों को 10 हजार रुपए दिए गये हैं। इसके अलावा रोजगार के लिए उन्हें आगे 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन इस तरह की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।             ये रुपये महिलाओं को लौटाने नहीं पड़ेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक एक करोड़ 40 लाख जीविका दीदियों को इस योजना से लाभान्वित कराया गया है। विरोधियों द्वारा विभिन्न प्रकार का भ्रम फैलाया जाता है। उन्होंने लोगों से कहा कि विपक्षियों के भ्रम फैलाने से गुमराह होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 अगस्त 2025 से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। योजना का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है और परिवार की आय में वृद्धि करना है। पहले चरण में डीबीटी के जरिए 10-10 हजार रुपए दिये गए। जिन महिलाओं के द्वारा रोजगार की शुरुआत की जाएगी। उनके उद्यम को बढ़ाने के लिए आंकलन के बाद दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है।           पात्र महिलाएं कभी भी इसका लाभ ले सकती हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। पूरे बिहार को ही परिवार मानकर काम किया। राज्य के सभी वर्गों के विकास व कल्याण के लिए काम करते रहे। हिन्दू मुस्लिम, सवर्ग, पिछडा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित सबके लिए काम किया है। बिहार की सेवा का अवसर मिला तो पूरी ईमानदारी से काम किया। बिहार के नाम पैगाम जारी करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए ही बिहार का सही में विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य दोनों जगहों पर एनडीए की सरकार होने से बिहार के विकास की गति में काफी तेजी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार की जनता एक बार फिर मजबूत एनडीए सरकार बनाने जा रही है।    आयोजित जनसभा में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने बिहार के विकास कार्यों के प्रति एनडीए की प्रतिबद्धता दोहराई और विकसित बिहार के निर्माण में एकजुट होकर साथ देने का आह्वान किया। सीएम नीतीश के साथ जेडीयू नेता संजय झा भी मंच पर मौजूद थे। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयकुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत सोनवर्षा के मुख्य पार्षद मनीष कुमार, जदयू नेता नंदकिशोर झा उर्फ पप्पू झा, बोआ खा, मुकेश झा, वीर अभिमन्यु सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब हो कि सहरसा जिले में कुल चार विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।सोनबरसा सुरक्षित सीट से जेडीयू के रत्नेश सदा की टक्कर में कांग्रेस की सरिता देवी खड़ी है।           वहीं सहरसा से बीजेपी के अलोक रंजन की टक्कर में इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता हैं तो सिमरी बख्तियारपुर में एलजेपी(आर) के संजय कुमार सिंह की टक्कर में राजद के यूसुफ सल्लाउद्दीन हैं तो महिषी से गुंजेश्वर साहु के टक्कर में राजद के गौतम कृष्णा खड़े हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com