विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 437 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ संपन्न

सहरसा:-बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। जिले के चार विधानसभा 74 सोनबरसा, 75 सहरसा, 76 सिमरी बख्तियारपुर एवं 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने भारी संख्या में अपने मत का प्रयोग किया।    मतदान के शुरुआत में छिटपुट कठिनाई हुई जिसे तत्काल दूर कर शीघ्र ही मतदान शुरु हुआ। सुबह 7:00 बजे से सभी मतदान केदो पर मतदाता पहुंचना शुरू हुए। शुरुआत में जिले के कुल 1566 मतदान केदो पर मतदान प्रारंभ हुआ जो सुबह 9:00 बजे तक सोनबरसा विधानसभा में 14% सहरसा विधानसभा में 15% सिमरी बख्तियारपुर में 17 प्रतिशत एवं महिषी विधानसभा क्षेत्र में 15% मतदान हुआ जो दोपहर एक बजे तक लगभग 45 प्रतिशत मतदान हुआ।         वही तीन बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ।इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सोनबरसा विधानसभा की 358 मतदान केंद्र, सहरसा विधानसभा के लिए 437 मतदान केंद्र,सिमरी बख्तियारपुर के लिए 410 एवं महिषी विधानसभा के लिए 361 बूथ बनाए गए। जहां सहरसा विधानसभा में तीन लाख 69 हजार 912 मतदाता है।              वही जिले में चारों विधान सभा क्षेत्र में कुल 12 लाख 96 हजार 74 मतदाता शामिल है। जिला परिषद में बूथ संख्या 192 193 एवं 148 149 मतदान केंद्र को आदर्श महिला मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां स्वीप कोषांग द्वारा सेल्फी प्वाइंट, रंगोली, कलश, व्हीलचेयर, बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस मतदान केंद्र पर गांधी पथ निवासी प्रमोद कुमार गले में उतरी धारण किए हुए मतदान करने पहुंचे।         उन्होंने कहा कि विगत 3 दिन पहले मेरी माता का स्वर्गवास हो गया जिसके कारण मुझे इस अवस्था में मतदान करने हेतु आना पड़ा। वहीं सौम्या श्री ने पहली बार मतदान करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बताया। वहीं शहर के डोमन लाल स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 20, 202,203 एवं 204 बुच्चन साह मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 152 153 154 रूपवती कन्या विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 196 197 पर पुरुष एवं महिलाओं की लंबी कतार देखी गई। वही मध्य विद्यालय दिवारी मतदान केंद्र संख्या 94,95 मध्य विद्यालय सुनिंदाबाद दक्षिणी स्थित मतदान केंद्र संख्या 96,97,98 पर जमकर वोटिंग हुई।           वही बूथ संख्या 196 ,197 पर महिला एवं पुरुषों की लंबी कतार देखी गई। वही मध्य विद्यालय बसौना के मतदान केंद्र संख्या 71, 72, 73 पर पुरुष महिला एवं पहली बार वोटरों ने अपना मतदान कर हर्ष व्यक्त किया।           सहरसा विधानसभा में सर्वाधिक 67•03% मतदान हुआ वही सिमरी बख्तियारपुर में 65.72 प्रतिशत महिषी में 60 दशमलव 23 प्रतिशत एवं सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में 56.17 प्रतिशत मतदान हुए हैं।           इस प्रकार जिले में कुल 62.65 प्रतिशत मतदान हुए हैं सिमरी बख्तियारपुर एवं महिषी विधानसभा क्षेत्र के में तटबंध के भीतर बने मतदान केदो पर शाम 5:00 बजे तक ही मतदान हुआ जबकि सहरसा एवं सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव शाम 6:00 बजे तक कराए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com