शिक्षिका बबिता कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता रैली का किया गया आयोजन

सुपौल:-11 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने हेतु मध्य विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबिता कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।                                    जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथ में तख्तियां लेकर विद्यालय परिसर से निकलकर मुख्य मार्ग से 327 ए होते हुए वार्ड नंबर 12 वार्ड नंबर 13 के दलित महादलित बस्ती में विभिन्न नारे सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, पहले मतदान, फिर जलपान। लोकतंत्र का पर्व मनाए, मतदान अवश्य काराए जैसे जोसीले नारों से पूरा गांव गूंज उठा रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए वार्ड नंबर 12, वार्ड न०13 के दलित, महादलित बस्ती से गुजरते हुए पुनः विद्यालय लौट आई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बबीता कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब निर्भीक निष्पक्ष होकर अपने मत का दान करें यह लोकतंत्र का महापर्व 5 साल के बाद आता है इसीलिए हम सब इस महापर्व को पूरे उत्साह पूर्ण वातावरण में निर्भीक होकर मनाये और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दें।         प्रधान शिक्षिका चंद्रा देवी ने कहा मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना आवश्यक है। मौके पर शिक्षिका अंकिता कुमारी, मीरा कुमारी सहित दर्जनों छात्र -छात्रा मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com