घर-घर पहुंचाया जा रहा राम मंदिर का चित्र व आमंत्रण पत्र

सहरसा:-नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकताओं द्वारा अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र व आमंत्रण पत्र लिखा घर-घर पहुंचाया जा रहा हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बजरंग गुप्ता ने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है।
लोग सहर्ष आमंत्रण स्वीकार कर रहे हैं। खासकर महिलाओं में काफी उत्साह भरा है। आगामी 22 जनवरी को सभी दीपावली मनायेंगे। लोग सदियों से प्रभु श्री राम की प्रतीक्षा में थे। पांच सौ वर्षों के निरंतर संघर्ष एवं लाखों रामभक्तों के बलिदान के बाद आया है यह दिन। हम सभी प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा होते देख रहे है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी उत्सव मनायेंगे एवं सभी धार्मिक स्थलों में धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहर के सभी आम नागरिक एवं युवाओं में काफी उत्साह है।
इतना ही नहीं माता बहनों ने भी 22 जनवरी के दिन को विशेष रूप से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन लोगों से घरों में दीप्तोत्सव व सुन्दरकांड व भजन कीर्तन करने का आह्वान किया है। मौके पर रंजीत दास, विजय बसंत, माधव झा, राजेश गुप्ता, मुन्ना गुप्ता सहित कई मौजूद थे।

