10 हजार रुपये से बदलेगी जिंदगी: सहरसा की हजारों महिलाएँ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित

सहरसा:-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जिले में लगातार प्रभावी सिद्ध हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास भवन, सभागार, सहरसा में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया।            राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कर-कमलों से राज्य की 10 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में रोजगार हेतु 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 1000 करोड़ रुपये की राशि का प्रत्यक्ष अंतरण किया। यह पहल राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी राज्य के विभिन्न चरणों में लगभग 1 करोड़ 46 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 14,600 करोड़ रुपये की राशि का सीधे अंतरण किया जा चुका है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम के तहत सहरसा जिले की 12,000 महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि स्थानांतरित की गई। इससे पहले भी जिले में विभिन्न अवसरों पर कुल 3,72,438 महिलाओं के खातों में रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये की दर से लगभग 372 करोड़ 43 लाख 80 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया जा चुका है। आज के अंतरण को मिलाकर जिले में कुल 3,84,438 महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो चुका है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीपीएम जीविका श्लोक कुमार सहित जिले के विभिन्न वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 200 से अधिक जीविका दीदियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि योजना के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में प्रत्येक लाभार्थी महिला को 10,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके बाद रोजगार की प्रगति और आवश्यकता के आकलन के अनुसार भविष्य में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस राशि का उद्देश्य महिलाओं को छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिले के सभी 10 प्रखंड मुख्यालयों, 29 संकुल संघों और 1600 से अधिक ग्राम संगठनों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रोजेक्टर, टीवी और टैब जैसे डिजिटल माध्यमों से हजारों महिलाएँ कार्यक्रम से जुड़ीं।           जिले भर में कुल 2,47,855 से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना निश्चित रूप से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना से जुड़कर महिलाएँ न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करेंगी, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com