मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह जी एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद  कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार, विधायक रूहेल रंजन, विधायक शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला, मुख्यमंत्री के सचिव चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. वरीय पुलिस अधीक्षक पटना कार्तिकेय के. शर्मा, पुलिस अधीक्षक नालंदा  भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव  अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिन्तक तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।     मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव स्थित तालाब में मछलियों को दाना भी डाला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com