फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक संवाद सह प्रक्षेत्र भ्रमण

पटना:-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी, मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मोतिहारी जिले के घनश्याम पकड़ी ग्राम में “फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना” के अंतर्गत प्रक्षेत्र भ्रमण सह कृषक-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया।       इस कार्यक्रम में घनश्याम पकड़ी तथा आसपास के ग्रामों से लगभग 40 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें महिला किसानों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं फसल अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए फसल विविधीकरण के महत्व एवं इसके विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण को अपनी पारंपरिक कृषि प्रणाली में शामिल करने से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने किसानों की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान भी बताए। कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किसानों से संवाद किया तथा फसलों में होने वाले रोगों के निवारण के उपायों की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार ने फसल विविधीकरण में रासायनिक खादों के स्थान पर जैविक खादों के अधिक उपयोग पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी सोनल गुप्ता एवं उक्त ग्राम के प्रगतिशील किसान रवि प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com