विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की हुई बैठक

संगठन मजबूती व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर बनी विशेष रणनीति

सहरसा:-नारायणी हॉस्पिटल परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तर बिहार देवकी जी ने की। इस बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कामेश्वरी देवी प्रांत उपाध्यक्ष, इंदु शेखर सिंह प्रांत सह मंत्री, चंद्रकांत झा प्रांत कार्यसमिति सदस्य, रमन सिंह जिलाध्यक्ष सुपौल, पंपल सिंह जिलाध्यक्ष, सहरसा, कुंदन सिंह कोषाध्यक्ष सहरसा, अमित सिंह जिला सह मंत्री सहरसा, डॉ. एस. के. नायक जिला बलोपासना प्रमुख, मानस मिश्रा जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, शुभम आनंद छात्र संपर्क प्रमुख, तरुण आनंद बजरंग दल सदस्य, अनुज कुमार बजरंग दल सदस्य सहित बजरंग दल के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विशेष रूप से सहरसा एवं आसपास के क्षेत्रों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे कथित गलत व्यवहार, झूठे मुकदमों में फँसाने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।         इस विषय पर गहन मंथन करते हुए कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, कानूनी सहायता एवं संगठनात्मक संरक्षण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पंपल सिंह एवं जिला सुरक्षा प्रमुख मानस मिश्रा ने सहरसा शहर में चल रही वर्तमान गतिविधियों, संगठनात्मक हालात, कार्यकर्ताओं के समक्ष आ रही चुनौतियों एवं जमीनी स्तर की समस्याओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उनके द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर संगठन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय को लेकर गंभीर मंथन किया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री देवकी जी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संगठन के सिद्धांतों पर मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव साथ खड़ा रहेगा। बैठक में संगठन को और मजबूत करने हेतु ठोस रणनीति तैयार की गई तथा सभी ने एक स्वर में संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com