अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल पूरे होने पर निकला जुलूस

भजन कीर्तन का किया गया आयोजन

सहरसा:-अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी 2024) के 2 साल पूरे होने पर मसोमात पोखर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।           वही मसोमात पोखर से महिलाओं के द्वारा 51 कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मसोमात पोखर से निकलकर शहर के महावीर चौक, कपड़ा पट्टी, दहलान चौक, गांधी पथ, वीर कुंवर सिंह, सराही, सुभाष चौक होते हुए पुनः मसोमात पोखर पहुचा। जहां आमजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल महिला, बच्चें व युवा जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। जुलूस में शामिल कई महिलाओं ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है जिससे हमलोग काफी खुश है। ये हिंदुत्व की जीत है।       सनातन धर्म इसी तरह बढ़े और सनातनी परंपरा बरकरार रहे। यह आयोजन 22 जनवरी 2024 को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक की रामलला की भव्य यात्रा का जश्न है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपराओं का भव्य उत्सव बन गई है।    कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रणजीत स्वर्णकार ने कहा कि आज ही की शुभ तिथि पर दो वर्ष पूर्व 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और मोदी जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।           जुलूस में नेहा देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी, ममता देवी, पायल कुमारी, सृष्टि कुमारी, आरुषी कुमारी, मिष्ठी कुमारी, धनंजय केशव, पंकज कुमार भगत, रितेश कुमार, आदर्श कुमार, बबलू पांडेय, सोनू राय, हैप्पी सिंह, भोला पोद्दार, सागर कुमार सहित शिव शिष्य परिवार से जुड़े कई गुरु बहना व गुरु भाई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com