वार्षिकोत्सव समारोह का किया गया आयोजन

सहरसा:- डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय अमरपुर, सहरसा में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया।                             इस समारोह में उप विकास आयुक्त, सहरसा गौरव कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी सहरसा अश्वनी कुमार चौबे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पन के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें उन्होने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा, अनुशासन और आत्म विश्वास के महत्व पर जोर देते हुए निरन्तर आगे बढने के लिए प्रेरित किये। उन्होनें बी आर अम्बेडकर का Quote ” Cultivation of mind should be the ultimate aim of human existence” कह कर प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वागत गान, पारंपरिक नृत्य, हास्य नाटक, मनोरंजनात्मक गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। इस समारोह का मुख्य आकर्षण Science Project, DNA Helix Model, Water Purification System एवं चन्द्रयान 3 लॉचिंग सिस्टम रहा।                                            इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उप विकास आयुक्त सहरसा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह में शैक्षणिक और पाठयेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला कल्याण पदाधिकारी सहरसा द्वारा सम्मानित किया गया। यह पल सभी छात्रों और उपस्थित अभिभावकों के लिए गर्व का क्षण था। यह उत्सव न केवल छात्रों को मंच प्रदान किया बल्कि विद्यालय में एकता, टीम वर्क और रचनात्मकता की भावना को भी मजबूती प्रदान करता है।                             इस अवसर पर प्रबंधक सह प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी निखिल निशांत मिश्रा उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार सभी आगत अतिथियों, अभिभावाकों, शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com