रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व जमुई में मनाई गई छोटी दिवाली, श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह

जमुई:-22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय है। इसकी खुशी जमुई के राम भक्तों के बीच देखी जा रही है। प्रतिष्ठित हिंदी अखबार दैनिक जागरण के सौजन्य से राम भक्तों के द्वारा जमुई शहर के कचहरी चौक पर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम के सम्मान में 501 दीये काफी हर्षोल्लास के साथ जलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष और बच्चे शामिल हुए।          इस दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान मंदिर के विद्वान पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार कर किया। जमुई के भजन गायक बसंत जी ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर इस छोटी दिवाली को अविस्मरणीय बनाया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी उत्साह और उमंग के साथ दीप जलाया और मंदिर में पूजा अर्चना की। आज लोगों ने छोटी दिवाली मनाई है कल बड़ी दिवाली मनाएंगे। खास बात यह रही कि राम भक्तों ने भगवान श्री राम के नाम की आकृति दीप जलाकर बनाया जो दीपोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।             साथ ही महिलाओं के द्वारा रंगोली भी बनाया गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावे राम से संबंधित भक्ति गीतों के धुन और भव्य तरीके से मंदिर की सजावट के बीच दीपक कि रोशनी से हनुमान मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही थी। साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यहां के लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।          दैनिक जागरण के प्रधान सह राम भक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि कल अयोध्या में राम लला की प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में यहां बड़ी दिवाली मनाई जाएगी और महाप्रसाद का वितरण होगा। रामलला के आने की तैयारी ऐसी है मानों मन, जीवन और कण-कण राममय हो गया हो। इस अवसर पर अधिवक्ता साधना सिंह ने मंदिर को रामचरित मानस अर्पित कर अपनी सनातनी भावना का प्रदर्शन किया। राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने वैदिक रीति रिवाज और धार्मिक परंपरा का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम का मंच संचालन किया और धर्मानुरागियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।                         विधायक श्रेयसी सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत, उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, दुर्गा प्रसाद केशरी, निर्मल कुमार सिंह उर्फ बबलू जी, निखिल कुमार सिंह, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा, मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक, जमुई जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंकर साह, समाजसेवी झुन्ना सिंह, पप्पू सिंह, धर्मपरायण महिला उर्वशी कुमारी, उर्मिला देवी, काजल शर्मा, सुनीता देवी, पूजा शर्मा, पूनम शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन इस पावन अवसर के साक्ष्य बने।           ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल और मणिद्वीप एकेडमी नामक प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान के बैंड ग्रुप और स्कूली बेटे-बेटियों के नृत्य और बाजन ने जहां कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की वहीं श्रद्धालुओं के “जय श्री राम ” से गगन गुंजायमान हो गया। दीपोत्सव उल्लास और उमंग के वातावरण में संपन्न हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com