जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं जयंती आयोजित

सहरसा:- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में न्यू कॉलोनी आवास पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 102 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित जयंती समारोह में सर्वप्रथम सभी पार्टी के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर आदरणीय कर्पूरी ठाकुर जी को नमन किया। जयंती समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि अभाव में बिहार को विकास के रास्ते पर अल्प समय में कर्पूरी ठाकुर जी लेकर चले। कर्पूरी जी के सानिध्य में अति पिछड़ों को 27% प्रतिनिधित्व का अधिकार बिहार में मिला। आज पूरे देश में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी रोल मॉडल बन चुके हैं जिनके लिए राजनेता उदाहरण देते हैं।          उनका जीवन सादगी भरा रहा। उनका जीवन आज हमलोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। जयंती समारोह में संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष फूलेश्वर रजक, महिषी प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील पासवान, कहरा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान, सलखुआ प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, जिला महासचिव धनंजय कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, जिला सचिव सुभाष चंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष नरेश मिस्त्री, जिला सचिव देवेश चंद्र मिश्र, महिषी प्रखंड महिला अध्यक्ष सनुपम कुमारी, प्रीति कुमारी, कला देवी, रंजन कुमारी, किरणदेव चौधरी, अनिल शर्मा शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com